इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 19 Aug 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

छत्तीसगढ़ में खुलेंगे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय

चर्चा में क्यों?

18 अगस्त, 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में चरणबद्ध रूप से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ करने के संबंध में मुख्य सचिव को 10 दिनों में कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।
  • मुख्यमंत्री के इस निर्णय से इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिये अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। राज्य में ही अंग्रेज़ी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध होगी।
  • प्रथम चरण में आगामी शैक्षणिक सत्र जून 2023 से राज्य के प्रमुख नगरों में कम-से-कम 10 इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोले जाएंगे। इसी तरह आगामी तीन साल में राज्य के सभी ज़िला मुख्यालयों में इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोले जाएंगे।
  • गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य शासन द्वारा समाज के कमज़ोर तबके और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को अंग्रेज़ी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिये स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल प्रारंभ किये गए हैं। विगत वर्ष 51 स्कूल प्रारंभ किये गए थे, इन स्कूलों की लोकप्रियता के कारण स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल की संख्या वर्तमान में बढ़कर 247 हो गई है।
  • अब स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ होने से इन स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चों के साथ-साथ अंग्रेज़ी माध्यम के निजी स्कूलों के बच्चों को अंग्रेज़ी माध्यम में उच्च शिक्षा के लिये बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
  • मुख्यमंत्री ने इस योजना की सफलता को देखते हुए 15 अगस्त, 2022 को राज्य में आगामी शिक्षा सत्र के पूर्व राज्य के 422 स्कूलों में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना लागू करने की घोषणा की थी। इनमें से 252 स्कूल बस्तर एवं सरगुजा संभाग में होंगे।
  • दंतेवाड़ा ज़िले के शत-प्रतिशत शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का स्वरूप दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की शिक्षा क्रांति आने वाले समय में देश का सबसे अच्छा ‘एजुकेशन मॉडल’प्रस्तुत करेगी।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow