राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
IRCTC ने विशाखापत्तनम से 'दिव्य दक्षिण यात्रा' शुरू की
- 20 Apr 2026
- 9 min read
चर्चा में क्यों?
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिर स्थलों में तीर्थाटन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये विशाखापत्तनम से एक विशेष 'दिव्य दक्षिण यात्रा' भारत गौरव पर्यटक ट्रेन शुरू की है।
मुख्य बिंदु:
- लॉन्च: IRCTC ने 'दिव्य दक्षिण यात्रा' नामक एक नई भारत गौरव पर्यटक ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है।
- यह विशेष पर्यटक ट्रेन 27 अप्रैल को विशाखापत्तनम से रवाना होगी और 4 मई को अपनी यात्रा पूरी करेगी।
- अवधि: यह तीर्थाटन पैकेज श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिये 8 रात और 9 दिनों के यात्रा कार्यक्रम के रूप में तैयार किया गया है।
- प्रमुख गंतव्य: इस यात्रा में कांचीपुरम, महाबलीपुरम, रामेश्वरम, मदुरै, तिरुचिरापल्ली, तंजावुर और तिरुवन्नामलाई जैसे महत्त्वपूर्ण स्थान शामिल हैं।
- धार्मिक स्थल: यात्री कई प्रतिष्ठित स्थलों के दर्शन करेंगे, जिनमें मदुरै का प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर, महाबलीपुरम का ऐतिहासिक शोर मंदिर (तट मंदिर) और अन्य प्रमुख मंदिर शामिल हैं।
- लागत: इस टूर पैकेज की कीमत वयस्कों के लिये ₹14,700 और बच्चों (5-11 वर्ष) के लिये ₹13,800 है, जो इसे तीर्थयात्रा का एक किफायती विकल्प बनाता है।
|
और पढ़ें: भारत गौरव पर्यटक ट्रेन |