दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

कांकरिया भारत का पहला वाटर-न्यूट्रल रेलवे डिपो बना

  • 21 Apr 2026
  • 10 min read

चर्चा में क्यों? 

अहमदाबाद स्थित कांकरिया कोचिंग डिपो को भारत का पहला’वाटर-न्यूट्रल रेलवे डिपो’ घोषित किया गया है, जो सतत जल प्रबंधन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

मुख्य बिंदु:

  • भारत में पहला: अहमदाबाद (गुजरात) का कांकरिया कोचिंग डिपो वाटर-न्यूट्रैलिटी हासिल करने वाला भारत का पहला रेलवे डिपो बन गया है।
    • यह डिपो प्रतिदिन लगभग 1.6 लाख लीटर पानी बचाता है, जो 300 से अधिक घरेलू पानी की टंकियों के बराबर है।
    • इससे सालाना लगभग 5.84 करोड़ लीटर पानी की बचत होने का अनुमान है।
  • पुनर्चक्रण: डिपो कोचों की धुलाई और रखरखाव कार्यों से उत्पन्न अपशिष्ट जल को उपचारित कर पुन: उपयोग में लाता है, जिससे शून्य बर्बादी सुनिश्चित होती है।
    • पानी एक वैज्ञानिक बहु-चरणीय प्रक्रिया से गुजरता है, जिसमें वेटलैंड-आधारित उपचार, रेत निस्पंदन, कार्बन निस्पंदन और UV कीटाणुशोधन शामिल है।
    • इस प्रणाली की एक प्रमुख विशेषता 'फाइटोरेमेडिएशन' (Phytoremediation) है, जहाँ अपशिष्ट जल से प्रदूषकों को प्राकृतिक रूप से सोखने और हटाने के लिये पौधों का उपयोग किया जाता है।
  • भारतीय रेलवे के लिये मॉडल: इस डिपो को पूरे देश के अन्य रेलवे डिपो और स्टेशनों के लिये एक अनुकरणीय मॉडल के रूप में देखा जा रहा है।

और पढ़ें: अपशिष्ट जल उपचार

close
Share Page
images-2
images-2