ध्यान दें:



मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 17 Dec 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

टीकाकरण महाभियान-10

चर्चा में क्यों?

16 दिसंबर, 2021 को मध्य प्रदेश में टीकाकरण महाभियान-10 चलाया गया, जिसमें कोरोना संक्रमण से सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिये एक दिन में 15 लाख वैक्सीन की डोज लगाकर एक बार फिर से प्रदेश ने रिकॉर्ड कायम किया है। 

प्रमुख बिंदु

  • टीकाकरण महाभियान-10 में रात्रि 9 बजे तक 14 लाख 89 हज़ार 331 नागरिकों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। प्रदेश को मिली इस उपलब्धि में मध्य प्रदेश के जन-भागीदारी मॉडल ने अहम रोल अदा किया है।
  • मध्य प्रदेश में इस टीकाकरण महाभियान में 11 हज़ार से अधिक टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगाने की सभी व्यवस्थाएँ की गई थीं। केंद्रों पर सुबह 9 बजे से टीका लगना प्रारंभ हुआ, जो दिन भर चलता रहा। 
  • अब तक प्रदेश में 5 करोड़ 18 लाख 5 हज़ार 926 नागरिकों को वैक्सीन की प्रथम डोज और 4 करोड़ 52 लाख 42 हज़ार 372 नागरिकों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं।
  • मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य जल्द-से-जल्द मध्य प्रदेश के सभी नागरिकों को कोविड रोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये प्रदेश में 21 जून, 2021 से टीकाकरण महाभियान की श्रृंखला चलाई जा रही है। 
  • टीकाकरण महाभियान को सफल बनाने के लिये जन-प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों, जन-अभियान परिषद के कार्यकर्त्ताओं सहित स्वास्थ्य विभाग के लोग कार्य कर रहे हैं।

close
Share Page
images-2
images-2