फ्रीडम सेल | 50% डिस्काउंट | 10 से 14 अगस्त तक  कॉल करें
ध्यान दें:



झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 17 Mar 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

सैफ अंडर-17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिये भारतीय टीम में झारखंड की सात महिला फुटबॉलर शामिल

चर्चा में क्यो?

16 मार्च, 2023 को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने 18 से 29 मार्च तक होनेवाली सैफ अंडर-17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिये 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की, जिसमें झारखंड की सात फुटबॉलर शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु 

  • भारतीय टीम में शामिल झारखंड की सात फुटबॉलर में से चार फुटबॉलर जेएसएसपीएस राँची की प्रशिक्षु हैं, जबकि तीन फुटबॉलर आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, गुमला से हैं।
  • टीम में झारखंड की जिन सात खिलाड़ियों का चयन किया गया है, उनमें विकसित बाड़ा (डिफेंडर), निशिमा कुमारी (डिफेंडर), बबिता कुमारी (फॉरवर्ड,), अनिषा उरांव (गोलकीपर), शाउलिना डांग (मिडफील्डर), शिवानी टोप्पो (फॉरवर्ड) और ललिता बोयपाई (मिडफील्डर) शामिल हैं।
  • विदित है कि टीम चयन के लिये इंदौर में 21-22 फरवरी को ट्रायल का आयोजन किया गया था, जिसमें देश भर से 35 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 

close
Share Page
images-2
images-2