दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 13 Oct 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

अमित खरे

चर्चा में क्यों?

12 अक्टूबर, 2021 को केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा अमित खरे की प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • 1985 बैच के बिहार/झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी रहे अमित खरे इसी वर्ष 30 सितंबर को उच्च शिक्षा सचिव के पद से रिटायर हुए हैं।
  • इनकी प्रमुख उपलब्धियाँ/योगदान निम्नलिखित हैं-
    • बिहार के चारा घोटाला को उजागर करना।
    • देश की राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 को नया स्वरूप देने में महत्त्वपूर्ण योगदान।

बिहार Switch to English

बिहार में डायरिया का प्रकोप

चर्चा में क्यों?

हाल ही में बिहार के औरंगाबाद के बाद पश्चिमी चंपारण ज़िले में डायरिया के मामलों में तीव्र वृद्धि देखी गई है।

प्रमुख बिंदु

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार डायरिया होने पर व्यक्ति बार-बार उल्टी और दस्त करता है, जिससे डिहाइड्रेशन की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
  • डायरिया के लिये विविध प्रकार के जीवाणु, विषाणु एवं परजीवी सूक्ष्मजीव उत्तरदायी होते हैं, उदाहरण के लिये रोटा वायरस एवं नोरो वायरस
  • डायरिया संक्रमण संदूषित भोजन करने, प्रदूषित जल पीने एवं व्यक्ति से व्यक्ति में गंदगी व अस्वच्छता का परिणाम है।
  • डायरिया का स्वच्छ जल पीने, स्वच्छता बनाए रखने एवं ओरल रिहाइड्रेशन आदि के द्वारा उपचार किया जा सकता है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow