दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ़ स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Nov 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

जनजाति स्वतंत्रता सेनानियों का भारत का पहला डिजिटल संग्रहालय

चर्चा में क्यों? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 नवंबर, 2025 को छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर, अटल नगर में भारत के पहले डिजिटल जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन किया। 

  • यह संग्रहालय ब्रिटिश उपनिवेशी शासन के विरुद्ध संघर्ष करने वाले जनजातीय वीरों के साहस, त्याग और विरासत का प्रतीक है।

मुख्य बिंदु

  • संग्रहालय के बारे में:
    • शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक एवं जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय” नामक  यह भारत का पहला पूर्णतः डिजिटल संग्रहालय है, जो जनजातीय वीरों को समर्पित है।
    • यह संग्रहालय उन्नत डिजिटल एवं इंटरैक्टिव प्रौद्योगिकी के माध्यम से जनजातीय नेताओं की वीरता और विद्रोह की गाथा को प्रदर्शित करता है।
    • आगंतुकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये इसमें VFX डिस्प्ले, इंटरैक्टिव स्क्रीन, डिजिटल प्रोजेक्शन तथा QR-कोड आधारित स्टोरीटेलिंग को एकीकृत किया गया है।
  • वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि:
    • यह संग्रहालय शहीद वीर नारायण सिंह (1820–1857) को समर्पित है, जो छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद स्वतंत्रता सेनानी और सोनाखान के जमींदार थे।
    • उन्होंने वर्ष 1856–57 के अकाल के दौरान ब्रिटिश अनाज जमाखोरी के विरुद्ध विद्रोह का नेतृत्व किया तथा औपनिवेशिक शोषण के विरुद्ध किसानों और आदिवासियों को संगठित किया।
    • वर्ष 1857 में पकड़े जाने और फाँसी दिये जाने के पश्चात् वे मध्य भारत में आदिवासी प्रतिरोध और स्वशासन के प्रतीक बन गए।
    • रायपुर स्थित वीर नारायण सिंह स्टेडियम का नाम भी उनके सम्मान में रखा गया है।
  • प्रदर्शित विद्रोह और आंदोलन: 
    • इसमें हल्बा विद्रोह, परलकोट विद्रोह, सरगुजा विद्रोह, भूमकाल आंदोलन, तारापुर और लिंगागिरी विद्रोह, रानी चौरी संघर्ष तथा झंडा और जंगल सत्याग्रह जैसे ऐतिहासिक विद्रोह शामिल हैं।

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

भारतीय महिला टीम ने क्रिकेट विश्व कप 2025 जीता

चर्चा में क्यों? 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नवी मुंबई में आयोजित फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला ICC महिला वनडे विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया।

मुख्य बिंदु

  • भारत की यात्रा:
    • भारत इससे पहले वर्ष 2005 और 2017 में फाइनल में पहुँचा था, जहाँ उसे क्रमशः ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा।
    • इस जीत के साथ भारत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बाद महिला विश्व कप (हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में) जीतने वाला चौथी देश बन गया।
  • टूर्नामेंट के बारे में:
    • वर्ष 2025 का टूर्नामेंट महिला क्रिकेट विश्व कप का 13वाँ संस्करण था, जो 4 साल के अंतराल के बाद आयोजित किया गया।
    • भारत और श्रीलंका ने कुल 8 टीमों की मेज़बानी की।
      मेज़बान देश: भारत (और श्रीलंका)।
  • मुख्य विशेषताएँ:
    • कोच (भारत): अमोल मजूमदार
    • कप्तान (दक्षिण अफ्रीका): लौरा वोल्वार्ड्ट
    • प्लेयर ऑफ द मैच: शैफाली वर्मा 
    • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: दीप्ति शर्मा
  • पूर्व 4 संस्करणों के विजेता:
    • 2013: ऑस्ट्रेलिया
    • 2017: इंग्लैंड
    • 2022: ऑस्ट्रेलिया
    • 2025: भारत
  • पुरस्कार:

close
Share Page
images-2
images-2