राजस्थान
राजस्थान में ई-स्वास्थ्य संवाद पहल
- 29 Dec 2025
- 5 min read
चर्चा में क्यों?
राजस्थान सरकार ने 'ई-स्वास्थ्य संवाद' नामक एक डिजिटल स्वास्थ्य संचार पहल शुरू की।
मुख्य बिंदु
- उद्देश्य: राज्य की चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में शासन, पारदर्शिता तथा समन्वय को सुदृढ़ करना।
- नेतृत्व: यह पहल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आरंभ की गई।
- संचालन विधि: संवाद सत्र सप्ताह में दो बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किये जाएंगे।
- सत्र दो चरणों में आयोजित होंगे- पहला वरिष्ठ अधिकारियों और विभाग प्रमुखों के साथ तथा दूसरा विस्तृत हितधारकों एवं जनता के साथ।
- जवाबदेही: अधिकारियों को 72 घंटों के भीतर किये गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।