इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 10 Oct 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

36वें राष्ट्रीय खेलों में योगासन में हरियाणा ने जीता पहला स्वर्ण पदक

चर्चा में क्यों?

9 अक्टूबर, 2022 को गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में योगासन में हरियाणा ने पहला स्वर्ण पदक जीता है।

प्रमुख बिंदु

  • गुरुग्राम के राहुल और रिशभ ने योगासन में अपनी प्रतिभा का उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए यह स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
  • इसके अलावा, योगासन में आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में राज्य के ही प्रवीन पाठक ने कांस्य पदक जीता।
  • राज्य के खिलाड़ियों का नेशनल गेम्स में पदक जीतने का सिलसिला लगातार जारी है। ज्ञातव्य है कि 9 अक्टूबर शाम 6 बजे तक हरियाणा के खाते में 31 स्वर्ण पदक, 29 रजत और 34 कांस्य पदक आ चुके थे।
  • अभी तक हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक्युएटिक्स में 1 रजत और 1 कांस्य, तीरंदाज़ी में 5 स्वर्ण, एथलेटिक्स में 3 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य, साइकिलिंग में 2 स्वर्ण और 3 रजत, फेंसिंग में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य, गोल्फ में 2 रजत और 3 कांस्य, जूडो में 1 स्वर्ण, 3 रजत और 9 कांस्य, कबड्डी में 2 कांस्य, नेट बॉल में 2 स्वर्ण, रोइंग में 3 रजत और 1 कांस्य, रग्बी में 1 स्वर्ण, शूटिंग में 2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य, सॉफ्ट टेनिस में 1 कांस्य, टेबल टेनिस में 1 रजत, टेनिस में 1 कांस्य, वेटलिफ्टिंग में 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य, कुश्ती में 12 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य तथा योगासन में 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीते हैं।   

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2