दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 10 Feb 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की SATTE 2023 में भागीदारी

चर्चा में क्यों?

9 फरवरी, 2023 को केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी यात्रा और पर्यटन प्रदर्शनी- साउथ एशिया ट्रेवल एंड टूरिज्म एक्सचेंज SATTE 2023 के 30वें संस्करण का उद्घाटन किया। इसमें मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड भागीदारी कर रहा है।

प्रमुख बिंदु

  • मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा SATTE 2023 के माध्यम से यात्रा और पर्यटन उद्योग से जुड़े विभिन्न हितधारकों को प्रदेश के पर्यटन स्थल, स्थापत्य कला, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य से अवगत कराया जा रहा है।
  • हितधारकों को राज्य की परिवहन सुगमता, सुरक्षित वातावरण और नागरिकों के आतिथ्यभाव के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम स्थल में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड का स्टॉल क्रमांक ।-60 हॉल क्रमांक 9 में लगाया गया है।
  • स्टॉल पर आगंतुकों को ऑक्यूलस की सहायता से वर्चुअल रियालिटी तकनीक से साँची, अमरकंटक, नर्मदा घाट और अन्य गंतव्यों का आभासी पर्यटन कराया जा रहा है।
  • SATTE 2023 में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड का भागीदारी करने का उद्देश्य अपने विभिन्न हितधारकों से मिलना और ‘हिंदुस्तान के दिल’मध्य प्रदेश में घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के अवसर सृजित करना है।
  • उल्लेखनीय है कि इस प्रदर्शनी का आयोजन 9 से 11 फरवरी तक किया जाएगा।

मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश ने रोइंग में जीते दो स्वर्ण, दो रजत और तीन काँस्य पदक

चर्चा में क्यों?

9 फरवरी, 2023 को खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 में मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने रोइंग में दो स्वर्ण, दो रजत और तीन काँस्य सहित कुल सात पदक जीते।

प्रमुख बिंदु

  • राजधानी भोपाल के बडे़ तालाब पर रोइंग में बालिका वर्ग के सिंगल स्कल में मध्य प्रदेश की मोनिका भदौरिया ने स्वर्ण पदक जीता।
  • रोइंग की बालिका डबल स्कल में मध्य प्रदेश की संतोष यादव और जिज्ञासा रेगर की जोड़ी ने रजत पदक प्राप्त किया।
  • रोइंग के बालक वर्ग के सिंगल स्कल में मध्य प्रदेश के प्रभाकर राजावत ने रजत पदक जीता।
  • रोइंग के डबल स्कल में मध्य प्रदेश के अंकित सेधव और हरिओम ठाकुर की जोड़ी ने रजत पदक जीता।
  • रोइंग के कॉक्लेस पेयर में मध्य प्रदेश के गोपाल ठाकुर और योगेश ठाकुर की जोड़ी ने रजत पदक जीता।
  • रोइंग के कॉक्लेस फोर में मध्य प्रदेश के छोटूनाथ, बंटी सेंधव, वेदांश और धीरज वर्मा ने काँस्य पदक जीता।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow