ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 08 May 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड में सुरक्षा उपाय सक्रिय

चर्चा में क्यों?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की और राज्य के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में मज़बूत सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ सीमांत इलाकों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सख्त निगरानी रखने का निर्देश दिया।

प्रमुख बिंदु

  • संवेदनशील सीमावर्ती ज़िलों की पहचान की गई:
    • उत्तरकाशी और चमोली की सीमा चीन से लगती है।
    • चंपावत और उधमसिंह नगर की सीमा नेपाल से लगती है।
    • पिथौरागढ़ की सीमा चीन और नेपाल दोनों से लगती है।
  • चार धाम यात्रा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई:
    • मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा बढ़ाने पर ज़ोर दिय , जहाँ वर्तमान में लाखों तीर्थयात्री पंजीकृत हैं।
    • उन्होंने निर्देश दिया कि तीर्थ स्थलों के लिये सभी सुरक्षा व्यवस्थाएँ अविलंब सक्रिय कर दी जाएं।
  • सामरिक अवसंरचना का संरक्षण:
    • बैठक में प्रमुख प्रतिष्ठानों, बांधों, विद्युत संयंत्रों की सुरक्षा की समीक्षा की गई तथा सभी विभागों और पुलिस बलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये गए।
  • आपातकालीन तैयारी उपाय:
    • उन्होंने निर्देश दिये कि ज़िला एवं तहसील स्तर पर खाद्यान्न एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
    • अस्पतालों को आवश्यक दवाओं की उचित व्यवस्था के साथ सतर्क रहना चाहिये ।
  • नागरिक सुरक्षा और स्वयंसेवकों की भूमिका:
    • मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों में नागरिक सुरक्षा समूहों और स्वैच्छिक संगठनों को प्रशिक्षित करने का आह्वान किया।
  • अफवाहों और गलत सूचनाओं पर अंकुश लगाना:
    • मुख्यमंत्री ने जनता तक सटीक एवं सत्यापित जानकारी प्रसारित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
    • उन्होंने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2