दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 07 Oct 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

अंडर-17 फीफा विश्व कप फुटबॉल में झारखंड की अष्टम उरांव करेगी कप्तानी

चर्चा में क्यों?

5 अक्टूबर, 2022 को फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 के लिये घोषित भारतीय महिला फुटबॉल टीम में झारखंड के गुमला ज़िले की रहने वाली अष्टम उरांव को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • विश्व कप के लिये घोषित भारत की 21 सदस्यीय टीम में अष्टम उरांव सहित झारखंड की 6 खिलाड़ियों को जगह मिली है। इनमें नीतू लिंडा, अंजलि मुंडा, अनिता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी और सुधा अंकिता टिर्की शामिल हैं।
  • गौरतलब है कि भुवनेश्वर, मडगांव (गोवा) और नवी मुंबई में आगामी 11 अक्टूबर से फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 (FIFA U-17 Women's World Cup 2022) का आयोजन किया जाएगा।
  • अष्टम उरांव झारखंड के गुमला ज़िला अंतर्गत एक छोटे से गाँव बनारी गोराटोली की रहने वाली है। बीते मार्च महीने में अष्टम उरांव का चयन भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम में हुआ था, फिर उसे अंडर-17 के नेशनल कैंप में चुना गया था। बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत चयनकर्त्ताओं ने उसे टीम कैप्टन की भूमिका सौंपी है।
  • विदित है कि यह पहली बार है जब अंडर-17 महिला फुटबॉल की भारतीय टीम में झारखंड की 6 खिलाड़ियों को एक साथ चुना गया है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow