उत्तर प्रदेश Switch to English
पवित्र बुद्ध अवशेषों को श्रद्धांजलि
चर्चा में क्यों?
राष्ट्रीय संग्रहालय (नई दिल्ली) में एक श्रद्धा समारोह आयोजित किया गया जहाँ भक्तगण बुद्ध के पवित्र अवशेषों को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिये एकत्र हुए, इससे पहले कि वे उत्तर प्रदेश के सारनाथ में मूलगंध कुटी विहार मंदिर में पुनः प्रतिष्ठापित होने के लिये सारनाथ लौटें।
- यह समारोह राष्ट्रीय संग्रहालय और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (IBC) द्वारा संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया था।
मुख्य बिंदु
- अवशेषों के बारे में:
- ये अवशेष उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार से संबंधित हैं, यह विहार महाबोधि सोसाइटी द्वारा संचालित है, जिसकी स्थापना अंगारिका धर्मपाल ने की थी।
- अवशेषों की खुदाई 1927–1931 के दौरान नागार्जुनकोंडा (आंध्र प्रदेश) में एच. लॉन्गहर्स्ट द्वारा की गई थी।
- इन अवशेषों को 27 दिसंबर, 1932 को राय बहादुर दयाराम साहनी ने भारत के वायसराय की ओर से महाबोधि सोसाइटी को सौंपा था।
- सारनाथ का आध्यात्मिक महत्त्व:
- सारनाथ को बौद्ध धर्म में, विशेषकर 21वीं सदी में, सर्वाधिक पूजनीय तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है।
- सारनाथ में ही गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला उपदेश दिया था, जिसके बाद धर्मचक्र प्रवर्तन हुआ था।
- सारनाथ को संघ का जन्मस्थान भी माना जाता है- जो बुद्ध के शिष्यों और अनुयायियों का समुदाय है।
- ऐसा माना जाता है कि सम्राट अशोक ने बुद्ध के प्रथम उपदेश की स्मृति में 249 ईसा पूर्व में सारनाथ में धमेख स्तूप का निर्माण कराया था।
- 12वीं शताब्दी में राजा गोविंद चंद्र की पत्नी द्वारा सारनाथ में धर्म-चक्र-जिन विहार मठ का निर्माण कराया गया, जिससे इसकी आध्यात्मिक विरासत और भी समृद्ध हुई।
अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (IBC)
- यह सबसे बड़ा धार्मिक बौद्ध संघ है।
- इस संघ का उद्देश्य वैश्विक मंच पर बौद्ध धर्म की भूमिका का निर्माण करना है, ताकि बौद्ध धर्म की विरासत को संरक्षित करने, ज्ञान साझा करने और मूल्यों को बढ़ावा देने में मदद मिल सके तथा वैश्विक वार्ता में सार्थक भागीदारी के साथ बौद्ध धर्म का संयुक्त प्रतिनिधित्व किया जा सके।
- नवंबर 2011 में नई दिल्ली में ‘वैश्विक बौद्ध मंडली’ (GBC) की मेज़बानी की गई थी, जहाँ उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से एक अंतर्राष्ट्रीय अंब्रेला निकाय- अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (IBC) के गठन के प्रस्ताव को अपनाया।
- मुख्यालय: दिल्ली (भारत)

