राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English
भारती पहल
चर्चा में क्यों?
कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने भारती (BHARATI) पहल शुरू की है, जो कृषि-तकनीक और कृषि-खाद्य स्टार्टअप्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
मुख्य बिंदु
- उद्देश्य और दृष्टिकोण:
- भारती (BHARATI), जो भारत के कृषि प्रौद्योगिकी, लचीलापन, उन्नति और निर्यात सक्षमता के लिये इनक्यूबेशन केंद्र का संक्षिप्त रूप है, का उद्देश्य कृषि-खाद्य तथा कृषि-तकनीक क्षेत्रों के 100 स्टार्टअप्स को सशक्त बनाना है।
- इस पहल का उद्देश्य नवाचार में तेज़ी लाना और नए निर्यात अवसर सृजित करना है, जिससे वर्ष 2030 तक अनुसूचित उत्पादों के लिये कृषि-खाद्य निर्यात को 50 बिलियन डॉलर तक पहुँचाने के भारत के लक्ष्य का समर्थन मिलेगा।
- प्रथम पायलट समूह:
- पहला समूह, जो सितंबर 2025 में शुरू होगा, 100 स्टार्टअप्स पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिनमें उच्च मूल्य वाले कृषि-खाद्य उत्पादकों से लेकर प्रौद्योगिकी-संचालित सेवा प्रदाता और नवप्रवर्तक शामिल होंगे।
- एआई-आधारित गुणवत्ता नियंत्रण, ब्लॉकचेन ट्रेसेबिलिटी, IoT-सक्षम कोल्ड चेन और एग्री-फिनटेक जैसी उन्नत तकनीकों पर काम करने वाले स्टार्टअप्स शामिल किये जाएंगे।
- नवाचार के लिये प्रमुख क्षेत्र:
- भारती पहल उच्च मूल्य वाले कृषि-खाद्य श्रेणियों जैसे GI-टैग उत्पाद, जैविक खाद्य पदार्थ, सुपरफूड, नवीन प्रसंस्कृत कृषि-खाद्य पदार्थ, पशुधन उत्पाद और आयुष उत्पादों को लक्षित करेगी।
- यह पहल पैकेजिंग, स्थिरता और समुद्री खाद्य प्रोटोकॉल को संबोधित करने वाले अभिनव समाधानों को भी प्रोत्साहित करेगी।
- निर्यात संबंधी चुनौतियों का समाधान:
- यह पहल उत्पाद विकास, गुणवत्ता आश्वासन, शीघ्र नष्ट होने वाले उत्पादों, अपव्यय और रसद से संबंधित प्रमुख निर्यात चुनौतियों के समाधान पर ध्यान केंद्रित करेगी।
- सहयोगात्मक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देकर यह वैश्विक कृषि-खाद्य बाज़ार में भारत की प्रतिस्पर्द्धात्मकता बढ़ाने के लिये लागत प्रभावी समाधान प्रदान करेगी।
- सहयोगात्मक पारिस्थितिकी तंत्र और साझेदारी:
- यह पहल राज्य कृषि बोर्डों, कृषि विश्वविद्यालयों, IIT और NIT जैसे प्रमुख संस्थानों तथा उद्योग निकायों के साथ मिलकर स्टार्टअप्स को आकर्षित करने एवं समर्थन देने के लिये काम करेगी।
- पारिस्थितिकी तंत्र को मज़बूत करने के लिये मौजूदा त्वरणक (Existing accelerators) का भी लाभ उठाया जाएगा।
- स्टार्टअप्स को समर्थन:
- एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान हितधारकों को शामिल करेगा और समाधान-उन्मुख स्टार्टअप्स को आकर्षित करेगा।
- स्टार्टअप्स को तीन महीने के त्वरण कार्यक्रम से गुजरना होगा, जिसमें उत्पाद विकास, निर्यात तत्परता, विनियामक अनुपालन और बाज़ार पहुँच पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
- सरकारी पहलों के साथ संरेखण:
- यह पहल भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल, डिजिटल इंडिया और स्टार्ट-अप इंडिया पहलों के साथ संरेखित है।
APEDA की स्थापना APEDA अधिनियम, 1985 के तहत की गई थी और इसे अल्कोहलिक तथा गैर-अल्कोहलिक पेय पदार्थ, मांस एवं मांस उत्पाद, पुष्पकृषि उत्पाद आदि जैसे उत्पादों के निर्यात संवर्द्धन व विकास की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English
वैश्विक शांति सूचकांक (GPI)
चर्चा में क्यों?
हाल ही में जारी वैश्विक शांति सूचकांक 2025 में भारत को 115वाँ स्थान मिला है, जबकि आइसलैंड सबसे शांतिपूर्ण देश के रूप में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।
मुख्य बिंदु
- वैश्विक शांति सूचकांक के बारे में:
- इसे प्रतिवर्ष इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस द्वारा जारी किया जाता है। इसमें 23 संकेतकों के आधार पर देशों को रैंक प्रदान की जाती है, जिनमें सैन्यीकरण, बाह्य संघर्ष, हत्या और आतंकवाद जैसे संकेतक शामिल हैं।
- वैश्विक शांति सूचकांक 2025 में 163 देशों का विश्लेषण किया गया, जो विश्व की 99.7% जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- इस सूचकांक के अनुसार, राज्य-आधारित संघर्षों की संख्या द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच गई है तथा वर्ष 2025 में नए संघर्ष भी उभरे हैं
- रैंकिंग 2025:
- आइसलैंड, आयरलैंड तथा न्यूज़ीलैंड को विश्व के सर्वाधिक शांतिपूर्ण देशों में स्थान प्राप्त हुआ है। आइसलैंड वर्ष 2008 से शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।
- रूस, यूक्रेन, सूडान, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य तथा यमन को सबसे कम शांतिपूर्ण देशों में शामिल किया गया है।
- शीर्ष 10 में सिंगापुर एकमात्र एशियाई देश है, जो अत्यधिक सैन्य व्यय के बावजूद उच्च सुरक्षा स्तर बनाए हुए है।
- भारत को 115वाँ स्थान प्राप्त हुआ है (वर्ष 2024 में 116वाँ), जबकि पाकिस्तान 144वें स्थान पर है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा स्तर में महत्त्वपूर्ण अंतर को दर्शाता है।
- विश्व के 10 सर्वाधिक शांतिपूर्ण देश
|
रैंक |
देश |
|
1 |
आइसलैंड |
|
2 |
आयरलैंड |
|
3 |
न्यूज़ीलैंड |
|
4 |
ऑस्ट्रिया |
|
5 |
स्विट्ज़रलैंड |
|
6 |
सिंगापुर |
|
7 |
पुर्तगाल |
|
8 |
डेनमार्क |
|
9 |
स्लोवेनिया |
|
10 |
फिनलैंड |
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English
आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय
चर्चा में क्यों?
भारत में आधुनिक रसायन विज्ञान के अग्रदूत आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की 164वीं जयंती पर विभिन्न स्मारक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
मुख्य बिंदु
- आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के बारे में:
- प्रफुल्ल चंद्र राय (1861-1944) एक प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक और शिक्षक थे तथा "आधुनिक" भारतीय रासायनिक शोधकर्त्ताओं में से एक थे। इन्हें "भारतीय रसायन विज्ञान के जनक" के रूप में जाना जाता है।
- मूल रूप से एडिनबर्ग विश्वविद्यालय में प्रशिक्षित, उन्होंने कई वर्षों तक कलकत्ता के प्रेसीडेंसी कॉलेज और फिर कलकत्ता विश्वविद्यालय में काम किया।
- कार्य:
- उन्होंने वर्ष 1895 में स्थिर यौगिक मर्क्यूरस नाइट्राइट (Mercurous Nitrite) की खोज की।
- एक कट्टर राष्ट्रवादी राय बंगाली उद्यम को आगे बढ़ाने के लिये प्रतिबद्ध थे और उन्होंने वर्ष 1901 में बंगाल केमिकल एंड फार्मास्युटिकल वर्क्स की स्थापना की।
- राय वर्ष 1905 के स्वदेशी आंदोलन के सक्रिय समर्थक थे और वे विदेशी वस्तुओं के प्रयोग को भारत के विरुद्ध राजद्रोह मानते थे।
- वह एक सच्चे तर्कवादी थे और पूरी तरह से जाति व्यवस्था व अन्य तर्कहीन सामाजिक व्यवस्था के खिलाफ थे। उन्होंने अपनी मृत्यु तक समाज सुधार के इस कार्य को जारी रखा।
- पुरस्कार एवं सम्मान:
- ब्रिटिश सरकार द्वारा सम्मानित, उन्हें भारतीय साम्राज्य का साथी (Companion of the Indian Empire- CIE) की तथा उसके बाद वर्ष 1919 में नाइटहुड की उपाधि दी गई।
- वर्ष 1920 में उन्हें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया।
- 2 अगस्त, 1961 को उनकी जयंती मनाने के लिये भारतीय डाक द्वारा उन पर एक डाक टिकट जारी किया गया था।
.jpg)
.gif)
%20(1).gif)







.jpg)
.jpg)












