दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 16 Apr 2026
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

प्रधानमंत्री ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया

चर्चा में क्यों?

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली–देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया, जो क्षेत्र में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रमुख अवसंरचना परियोजना है।

मुख्य बिंदु:

  • उद्घाटन: इस गलियारे का उद्घाटन नरेंद्र मोदी द्वारा देहरादून में किया गया, जो उत्तराखंड में अवसंरचना विकास की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।
    • यह परियोजना एक विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे गलियारे हैं, जिसे दिल्ली और उत्तराखंड के बीच सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिये तैयार किया गया है।
  • प्रभाव: इस परियोजना से व्यापार, उद्योग, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र में नए आर्थिक अवसर एवं रोज़गार सृजित होंगे।
  • निवेश: इस परियोजना में लगभग ₹12,000 करोड़ का निवेश किया जा चुका है, जिससे बड़े पैमाने पर रोज़गार उत्पन्न हुआ है।
  • पर्यटन को बढ़ावा: बेहतर कनेक्टिविटी से हरिद्वार, ऋषिकेश और मसूरी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुँच आसान होगी, जिससे चारधाम यात्रा सहित पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा।
  • पर्यावरण संरक्षण: इस परियोजना में लगभग 12 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर शामिल है, जिससे हाथियों जैसे वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित होगी और वन पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा होगी।

और पढ़ें: चार धाम यात्रा, पर्यटन


राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

C-DAC ने ‘e-SafeHER’ साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम लॉन्च किया

चर्चा में क्यों?

‘e-SafeHER’ साइबर सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम को शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत की एक मिलियन महिलाओं को डिजिटल व्यवस्था में सुरक्षित रूप से भाग लेने में सक्षम बनाना है।

मुख्य बिंदु:

  • लॉन्च: इस पहल को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत वैज्ञानिक संस्था C-DAC हैदराबाद द्वारा रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किया गया है।
  • उद्देश्य: इस कार्यक्रम का लक्ष्य ग्रामीण भारत की महिलाओं में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वे वित्तीय लेन-देन, आजीविका और ऑनलाइन सेवाओं तक पहुँच जैसी डिजिटल गतिविधियों में सुरक्षित रूप से भाग ले सकें।
    • यह पहल अगले तीन वर्षों में ग्रामीण भारत में 1 मिलियन ‘साइबर सखियों’ को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखती है।
  • कार्यक्रम: यह पहल इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता (ISEA) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित की जा रही है।
  • क्रियान्वयन:
    • C-DAC हैदराबाद साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण सामग्री का विकास और स्थानीयकरण करेगा।
    • रिलायंस फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के माध्यम से पहुँच और प्रशिक्षण को सुगम बनाएगा।
    • इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रारंभिक रूप से मध्य प्रदेश और ओडिशा में साइबर सखियों के प्रशिक्षण के साथ की जाएगी।

और पढ़ें: C-DAC, साइबर सुरक्षा, स्वयं सहायता समूह (SHGs)


close
Share Page
images-2
images-2