डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5192
-
चंपारण आंदोलन की विशेषताओं तथा महत्त्व को स्पष्ट करते हुए वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालें।
12 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रों में शामिल किये जाने के लिये किन उपायों पर बल दिया जाना चाहिये? चर्चा करें।
12 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
लोगों की एक सामान्य मान्यता है कि त्रुटिहीन सत्यनिष्ठा वाले व्यक्ति लोक सेवा में अधिक समय तक टिक नहीं पाते हैं। इस संबंध में आपकी मान्यता क्या है? स्पष्ट करें।
11 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आईपीसी की धारा 377 पर प्रकाश डालें। क्या बदलती सामाजिक परिस्थितियों में इसमें परिवर्तन की आवश्यकता है?
11 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा नीति, 2013 की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताएँ कि साइबर सुरक्षा से संबंधित समस्याओं के समाधान में यह कितनी प्रभावी है?
11 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
शिवाजी की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताएँ कि मराठों के विस्तार में यह नीति किस प्रकार सहायक थीं? मराठों के पतन के कारणों पर प्रकाश डालें।
11 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
क्या किसी सैनिक अथवा सरकारी कर्मचारी का मीडिया के माध्यम से सरकार के विरुद्ध शिकायत करना उचित है? चर्चा करें।
10 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
राजनीतिक दल और दबाव समूह में अंतर को स्पष्ट करते हुए भारत में दबाव समूह के प्रकारों का विश्लेषण कीजिये।
10 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
बैंकों के संदर्भ में इंद्रधनुष योजना के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए इसकी कार्यनीति पर प्रकाश डालें।
10 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
गुप्त साम्राज्य की प्रशासनिक पद्धति का वर्णन करें। यह मौर्य प्रशासन पद्धति से किन बातों में अलग थी।
10 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
मध्यकाल में साहित्यिक भाषा के रूप में ब्रज का विकास। (2015, प्रथम प्रश्न-पत्र, 1b)
09 Jan, 2018 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
क्या आप मानते हैं कि महज उच्च नैतिक मानक स्थापित करने से एक नैतिक समाज का निर्माण संभव है? उचित उदाहरण के द्वारा अपने उत्तर की पुष्टि करें।
09 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नेहरू की गुटनिरपेक्ष नीति पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता बताएँ
09 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
बजट निर्माण के विभिन्न सिद्धांतों को संक्षेप में प्रस्तुत करें।
09 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
होमरूल से आप क्या समझते हैं? भारत में इसके उदय के कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताएँ कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को इसने किस प्रकार प्रभावित किया।
09 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
हिन्दी के प्रमुख यात्रा-वृत्तांतों का संक्षिप्त परिचय दो। (2014, प्रथम प्रश्न-पत्र, 8c )
08 Jan, 2018 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
सुशासन की मुख्य विशेषताओं को बताएँ तथा सुशासन में नागरिक समाज की भूमिका का उल्लेख करें।
08 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
केन्दीय सतर्कता आयोग के कार्यक्षेत्र को स्पष्ट करते हुए इसकी कार्य-प्रणालियों को स्पष्ट करें।
08 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल के वर्षों में भारत में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन हुआ है फिर भी यहाँ की आबादी का एक हिस्सा खाद्य सुरक्षा से वंचित है। खाद्य सुरक्षा के समक्ष आने वाली बाधाओं एवं मुद्दों की चर्चा करें।
08 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
ग्रामीण बस्तियों के प्रतिरूप की रूपरेखा को प्रस्तुत कीजिये एवं ग्रामीण बस्तियों की समस्याओं का उल्लेख करें।
08 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
महादेवी के रेखाचित्रों की विशेषताएँ लिखिये।(2014, प्रथम प्रश्न-पत्र, 8b )
06 Jan, 2018 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
वर्तमान समय में संवेदनहीनता तथा हिंसक घटनाओं में तेजी़ से वृद्धि हुई है। इसके कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताएँ कि क्या नैतिक शिक्षा को बढ़ावा देकर ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।
06 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
गरीबी, निरक्षरता तथा जल की उपलब्धता में कमी खुले में शौच का एक बड़ा कारण माना जाता है, किंतु यह देखा गया है कि भारत की तुलना में इन क्षेत्रों में कमजोर तथा पिछड़े देशों में खुले में शौच करने वाले लोगों की संख्या भारत से कम है। भारत में खुले में शौच करने वाले लोगों की संख्या अधिक होने के क्या कारण है। इस समस्या के समाधान के लिये सरकार द्वारा कैसी नीति अपनाई जानी चाहिये।चर्चा करें।
06 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्लाउड सीडिंग (CLOUD SEEDING) से आप क्या समझते हैं? भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि के विकास में इसके महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए इससे होने वाले नकारात्मक प्रभावों की चर्चा करें।
06 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में सामाजिक-धार्मिक सुधार आंदोलन के महत्त्व एवं सीमाओं का उल्लेख करें। क्या इसे भारतीय पुनर्जागरण माना जा सकता है?
06 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
आधे-अधूरे के महत्त्व पर प्रकाश डालिये। (2014, प्रथम प्रश्न-पत्र, 7c)
05 Jan, 2018 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
भारतीय संविधान में किन आधारों पर अल्पसंख्यकों को स्वीकार किया गया है। क्या अल्पसंख्यकों को विशेष अधिकार दिया जाना ‘विधि के समक्ष समता’ तथा ‘धर्मनिरपेक्षता’ के सिद्धांतों का उल्लंघन नहीं है?
05 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से आप क्या समझते हैं? भारत में इसकी संभावनाओं पर विचार करते हुए बताएँ कि वर्तमान में कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान में यह कितना प्रभावी हो सकता है?
05 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कई पश्चिमी देशों में रेलवे ने औद्योगिक क्रांति और विकास को बढ़ावा देने का महत्त्वपूर्ण कार्य किया, किंतु भारत में यह उपनिवेशवाद को बढ़ावा देने वाले एक साधन के रूप में उभरी। चर्चा करें।
05 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
नैदानिक परीक्षण (clinical trial) से संबंधित नैतिक मुद्दों पर प्रकाश डालें। क्या यह चिकित्सकों के हिप्पोक्रेटिक शपथ के अनुकूल है?
04 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न





