- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
कुल प्रश्नों की संख्या : 768
-
"संवेदना और सहिष्णुता जैसे मूल्य कमजोरी की निशानी नहीं हैं बल्कि यह मजबूती की निशानी हैं।" इस उद्धरण का वर्तमान संदर्भ में क्या अर्थ है? (150 शब्द)
20 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नैतिक संहिता और आचार संहिता का अक्सर एक दूसरे के स्थान पर उपयोग किया जाता है लेकिन इनके अलग-अलग अर्थ और अनुप्रयोग होते हैं। नैतिक संहिता और आचार संहिता के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए प्रत्येक का उदाहरण दीजिये। (150 शब्द)
13 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम को लोकतांत्रिक समाजों में पारदर्शिता और जवाबदेहिता की आधारशिला माना जाता है। सुशासन और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने में RTI के नैतिक निहितार्थों को बताते हुए इसकी उपयोगिता पर चर्चा कीजिये। उपयुक्त उदाहरणों द्वारा इसका विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
13 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लोक सेवाओं में नैतिक मानकों को बनाए रखने से संबंधित चुनौतियाँ क्या हैं? (150 शब्द)
06 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व से भारतीय समाज किस प्रकार प्रभावित होता है। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यान्वयन के कुछ संभावित लाभ और चुनौतियाँ क्या हैं? (150 शब्द)
06 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नैतिकता और अभिक्षमता के बीच क्या संबंध है? किसी व्यक्ति का नैतिक चरित्र तर्कसंगत निर्णय लेने और समाज के सर्वोत्तम हित में कार्य करने की उसकी क्षमता को किस प्रकार प्रभावित करता है? (150 शब्द)
30 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लोक प्रशासन में सत्यनिष्ठा के महत्त्व को बताते हुए सिविल सेवाओं में सत्यनिष्ठा की संस्कृति को प्रोत्साहन देने हेतु उठाए जा सकने वाले उपायों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
30 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सार्वजनिक सेवा में नैतिक व्यवहार पर सांस्कृतिक मूल्यों के प्रभाव का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
23 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
पर्यावरण से संबंधित नीति-निर्माण में नैतिक दृष्टिकोण को किस प्रकार शामिल किया जा सकता है? (150 शब्द)
16 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सार्वजनिक जीवन में सिविल सेवक सत्यनिष्ठा और ईमानदारी को किस प्रकार बढ़ावा दे सकते हैं? (150 शब्द)
16 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
'नैतिक साहस (moral courage)' से आप क्या समझते हैं? एक सिविल सेवक के लिये यह क्यों महत्त्वपूर्ण है? एक ऐसी स्थिति का उदाहरण दीजिये जहाँ आपने नैतिक साहस का परिचय दिया हो। (150 शब्द)
09 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
बताइये कि सामाजिक और मानव कल्याण में नैतिकता की क्या भूमिका है। (150 शब्द)
09 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भावनात्मक बुद्धिमत्ता से आप क्या समझते हैं? यह आपके अंतर-वैयक्तिक कौशल और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार हेतु किस प्रकार सहायक हो सकती है? अपने स्वयं के जीवन या किसी सार्वजनिक व्यक्तित्व से संबंधित उदाहरण दीजिये। (150 शब्द)
02 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नैसर्गिक न्याय का सिद्धांत (principles of natural justice) क्या है? प्रशासनिक निर्णय लेने में इसका अनुप्रयोग किस प्रकार से होता है? उदाहरणों सहित चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
02 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रमुख नैतिक सिद्धांत और ढाँचे क्या हैं और इनका किस प्रकार से वास्तविक विश्व की नैतिक दुविधाओं के संबंध में अनुप्रयोग किया जा सकता है? (150 शब्द)
23 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मानव अधिकारों, संघर्ष समाधान और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में बल प्रयोग जैसे मुद्दों के संबंध में निर्णय, कौन से नैतिक सिद्धांतों से निर्देशित होने चाहिये? (150 शब्द)
23 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सार्वजनिक नीति के संदर्भ में नैतिक निर्णय निर्धारण से उपयोगितावाद का सिद्धांत किस प्रकार संबंधित है? एक उदाहरण की सहायता से चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
16 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"नैतिक सापेक्षवाद (Ethical relativism)" की अवधारणा पर चर्चा करते हुए नैतिक निर्णय लेने के आधार के रूप में इसके गुणों और दोषों का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
16 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. कर्तव्यपरायण नैतिकता के प्रमुख सिद्धांत क्या हैं और वह परिणामवादी नैतिकता से कैसे भिन्न हैं? (150 शब्द)
09 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. समाज में नीतिशास्त्र (एथिक्स) और नैतिकता (मोरालिटी) के बीच क्या संबंध है और वे एक दूसरे से कैसे भिन्न हैं? (150 शब्द)
09 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लोक प्रशासन में ईमानदारी की भूमिका पर चर्चा करते हुए सार्वजनिक संस्थानों की कार्यप्रणाली पर इसके प्रभाव का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
02 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हाल ही में पश्चिमी दिल्ली में घटी एक दुखद घटना में एक 20 वर्षीय युवती नग्न और मृत पाई गई। उसे 12 किलोमीटर तक कार के नीचे घसीटा गया है। खबरों के अनुसार कार में सवार लोगों को यह पता था कि युवती कार के नीचे फंसी हुई है लेकिन पकड़े जाने से बचने के लिये इन लोगों ने कार चलाते रहना जारी रखा। इसके अतिरिक्त सत्तारूढ़ राजनीतिक दल द्वारा पुलिस पर मामले को जल्द से जल्द हल करने और अभियुक्तों को बचाने के लिये दबाव बनाने की भी सूचना है।
एक आईपीएस अधिकारी के रूप में आपको इस मामले को हल करने की जिम्मेदारी दिये जाने के आलोक में इस परिदृश्य में आप क्या करेंगे ?
20 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
ऐसे पाँच नैतिक सिद्धांतों की पहचान कीजिये जिनके आधार पर किसी सिविल सेवक के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जा सकता है और उन्हें नैतिक प्रतिमानों (मैट्रिक्स) में शामिल करने का औचित्य सिद्ध कीजिये। (150 शब्द)
19 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
'सही', 'गलत', 'प्रेम' और 'करुणा' जैसे प्रमुख नैतिक शब्दों का क्या अर्थ है? ये शब्द नैतिकता और नैतिक सिद्धांतों की हमारी समझ से कैसे संबंधित हैं? (150 शब्द)
19 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
युद्ध और सशस्त्र संघर्षों में प्रौद्योगिकी के उपयोग से संबंधित नैतिक दुविधाएँ क्या हैं और इनका समाधान कैसे किया जा सकता है? (150 शब्द)
12 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
शिक्षा के क्षेत्र में नैतिक दुविधाओं को हल करने के क्रम में तर्कसंगत दृष्टिकोण की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
12 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
संगठन और संस्थान, भ्रष्टाचार और भेदभाव जैसी नैतिक चुनौतियों का समाधान कैसे करते हैं? (150 शब्द)
05 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सार्वजनिक नीति निर्माण में नैतिक दृष्टिकोण से क्या आशय है। इसका नागरिकों के कल्याण पर क्या प्रभाव पड़ता है? (150 शब्द)
05 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कार्यस्थल में नैतिक संस्कृति की उपस्थिति फर्म की सफलता सुनिश्चित करती है और कर्मचारियों की संतुष्टि में भी सुधार करती है। स्पष्ट कीजिये। यह भी बताइये कि एक कंपनी में नैतिक संस्कृति का निर्माण कैसे किया जा सकता है? (150 शब्द)
29 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भावनात्मक बुद्धिमत्ता के संदर्भ में बौद्ध धर्म और आधुनिक विचारों के बीच कुछ समानताओं पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
29 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न