- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
कुल प्रश्नों की संख्या : 766
-
नैतिक व्यवहार को प्रोत्साहन देने में 'नैतिक अंतरात्मा (moral conscience)' की भूमिका की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
15 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हाल ही में कई निजी उद्यमों को अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के क्रम में नैतिक दुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में आप क्या सोचते हैं? चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
15 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कॉर्पोरेट गवर्नेंस के सार तत्त्व क्या हैं? इनका क्या औचित्य है। (150 शब्द)
08 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सिविल सेवकों हेतु नैतिक विचारों पर किन्हीं दो आधुनिक लोक प्रशासक विचारकों के दृष्टिकोण की संक्षेप में रूपरेखा प्रस्तुत कीजिये। (150 शब्द )
08 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"भ्रष्टाचार लोक सेवक के चरित्र के नैतिक पतन के साथ-साथ सरकारी प्रणालियों और प्रक्रियाओं की त्रुटियों को भी संदर्भित करता है"। परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
01 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस से कौन-से नैतिक सबक सीखे जा सकते हैं? विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
01 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नैतिकता के संदर्भ में सरकारी कर्मचारियों के कौन से कर्त्तव्य हैं जो आम तौर पर स्वीकार किये जाते हैं? (150 शब्द)
24 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हिंदू नैतिकता के उन पहलुओं पर चर्चा कीजिये जो आधुनिक प्रशासन के लिये प्रासंगिक हैं। अपने उत्तर की पुष्टि के लिये उदाहरण दीजिये। (150 शब्द)
24 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. सूचना और संचार प्रौद्योगिकी भ्रष्टाचार को कम करने में कैसे मदद कर सकती है? अपने उत्तर को किन्हीं दो उदाहरणों के साथ स्पष्ट कीजिये। (250 शब्दों)
17 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. "अपरिक्षित जीवन जीने योग्य नहीं है", आप सुकरात के इस कथन की व्याख्या कैसे करेंगे? (250 शब्द)
17 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. चर्चा कीजिये कि सिविल सेवाओं में उच्च पदों पर रहने के लिये एक अच्छा चरित्र कैसे आवश्यक है। (250 शब्द)
10 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. शासन में सत्यनिष्ठा से आप क्या समझते हैं? इस शब्द के संदर्भ में अपनी समझ के आधार पर, सरकार में सत्यनिष्ठा सुनिश्चित करने के उपायों का सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
10 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. हिंदू धर्म के चार नैतिक लक्ष्य क्या हैं? उन्हें संक्षेप में बताइये। (150 शब्द)
03 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. सिविल सेवकों में किस प्रकार के व्यक्तिगत गुण वांछनीय हैं? लोक प्रशासन में सिविल सेवा नैतिकता क्यों प्रमुख हो गई है? (250 शब्द)
03 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
एक आपदा उन्मुख राज्य में लगातार भूस्खलन, दावाग्नि, बादल फटना, अचानक बाढ़ और भूकंप आदि की घटनाएँ होती रहती हैं। इनमें से कुछ मौसमी और अक्सर अप्रत्याशित होते हैं। आपदा की भयावहता हमेशा अप्रत्याशित होती है। एक बार बारिश के मौसम के दौरान बादल फटने से विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन हुआ, जिससे जान-माल का काफी नुकसान हुआ। सड़कों, पुलों और विद्युत् उत्पादन इकाइयों जैसे कई बुनियादी अवसंरचनात्मक ढाँचे को बड़ी क्षति हुई थी। इसके कारण एक लाख से अधिक तीर्थयात्री, पर्यटक और अन्य स्थानीय लोग विभिन्न मार्गों और स्थानों में फंस गए। आपके कार्यक्षेत्र में फंसे लोगों में वरिष्ठ नागरिक, अस्पतालों के मरीज़, महिलाएँ और बच्चे, पैदल यात्री, पर्यटक, सत्ताधारी पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ उनका परिवार, पड़ोसी राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव और जेल में बंद कैदी शामिल हैं।
राज्य के एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में, आप किस क्रम में इन लोगों को बचाएँगे और क्यों? तर्क सहित उत्तर दीजिये।
28 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: भारतीय संविधान में निहित नैतिक मूल्य क्या हैं? (250 शब्द)
27 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अंतरात्मा क्या है? अंतरात्मा पर बटलर के दृष्टिकोण की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
27 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न- उन भारतीय संतों की चर्चा कीजिये, जो पश्चिमी विचारों से अछूते होते हुए भी प्रगतिशील आधुनिक दृष्टिकोण दिखाते हैं। (150 शब्द)।
20 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न- निम्नलिखित उद्धरण से आप क्या समझते हैं:
"ज्ञान ही सच्चा सद्गुण है"। (250 शब्द)
20 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. गांधीवादी नैतिकता से आप क्या समझते हैं? विभिन्न संघर्षों के समाधान में गांधीवादी नैतिकता की भूमिका की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
13 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. पर्यावरणीय नैतिकता से क्या तात्पर्य है? उदाहरण सहित समझाइये। (150 शब्द)
13 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय नैतिकता के मुख्य पहलू या घटक क्या हैं?
06 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. न्यायपूर्ण युद्ध सिद्धांत (जस्ट वॉर थ्योरी) से आप क्या समझते हैं?
06 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. अपने जीवन में करुणा, सहानुभूति, सहिष्णुता और समानता शब्दों से आप क्या समझते हैं? वर्णन कीजिये।
29 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. मानवीय मूल्यों का वर्णन कीजिये और व्यक्तियों में इन मूल्यों के समावेशन में समाज की भूमिका की व्याख्या कीजिये। (150 शब्द)
29 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. वित्तीय जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिये सामाजिक लेखा परीक्षा लोगों के हाथ में एक शक्तिशाली उपकरण है। इस कथन के आलोक में इसकी प्रमुख कमियों की विवेचना कीजिए तथा इसमें सुधार के लिये सुझाव दीजिये। (150 शब्द)
22 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. दैनिक प्रशासन में सिटीजन चार्टर पर ज़ोर देने के बावजूद इसमें कई कमियाँ हैं। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
22 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. "अभिवृत्ति एक छोटी सी चीज है लेकिन इससे बहुत फर्क पड़ता है।" अभिवृत्ति के निर्माण में योगदान देने वाले कारकों और अभिवृत्ति के विभिन्न कार्यों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
15 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. भावनात्मक बुद्धिमत्ता व्यक्ति को जीवन में विभिन्न कठिन परिस्थितियों से निपटने में मदद करती है। इस कथन के आलोक में भावनात्मक बुद्धिमत्ता के विभिन्न घटकों और सिविल सेवाओं में इसकी प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
15 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. लोक प्रशासन में एक सिविल सेवक के चार मुख्य गुण क्या हैं? उनका महत्त्व बताते हुए चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
08 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न