इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    महान नेताओं के जीवन और शिक्षाएँ, आवश्यक मानवीय मूल्यों को आकार एवं बढ़ावा देने में किस प्रकार सहायक हो सकती हैं? (150 शब्द)

    11 Jan, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न

    उत्तर :

    हल करने का दृष्टिकोण:

    • प्रश्न के संदर्भ को ध्यान में रखते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिये।
    • आवश्यक मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाले महान नेताओं की मूल्यवान शिक्षाओं पर चर्चा कीजिये।
    • यथोचित निष्कर्ष लिखिये।

    परिचय:

    महान नेताओं का जीवन और शिक्षाएँ बहुमूल्य ज्ञान का स्रोत हैं, जिनसे मौलिक मानवीय मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। उनके कार्य, शब्द एवं सिद्धांत सामूहिक चेतना को प्रभावित करने के साथ इन मूल्यों के विकास तथा प्रचार में योगदान देते हैं।

    मुख्य भाग:

    ये विभिन्न माध्यमों से आवश्यक मानवीय मूल्यों को आकार और बढ़ावा देने में मूल्यवान स्रोत के रूप में कार्य करते हैं:

    • प्रेरणादायक रोल मॉडल: महान नेता ईमानदारी, सहानुभूति एवं साहस के माध्यम से प्रेरणा देने के साथ दूसरों को समान सिद्धांतों को अपनाने हेतु प्रोत्साहित करते हैं।
      • उदाहरण: महात्मा गांधी का जीवन और शिक्षाएँ, अहिंसा एवं शांतिपूर्ण प्रतिरोध पर बल देते हुए, व्यक्तियों के बीच शांति तथा सहिष्णुता के मूल्यों को प्रेरित करती हैं।
    • करुणा हेतु नैतिक मार्गदर्शन: ये ऐसे मूल्यों को बढ़ावा देकर नैतिकता का मार्गदर्शन करते हैं जो व्यक्तिगत और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के साथ समुदायों के नैतिक आधार को आकार देते हैं।
      • उदाहरण: मदर टेरेसा ने अपना जीवन गरीबों और हाशिये पर स्थित लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। जिसने करुणा और निस्वार्थता के मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने में सहानुभूति एवं करुणा के महत्त्व पर प्रकाश डाला।
    • सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता: महान नेता सामाजिक न्याय की वकालत करने के साथ समानता, निष्पक्षता एवं भेदभाव के उन्मूलन पर बल देते है तथा यह उन मूल्यों को बढ़ावा देते हैं जो प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा और अधिकारों का सम्मान करते हैं।
      • उदाहरण: नागरिक अधिकारों और समानता के संदर्भ में मार्टिन लूथर किंग का दृष्टिकोण आवश्यक मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ न्याय एवं निष्पक्षता के प्रति प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करने में एक शक्तिशाली सबक के रूप में कार्य करता है।
    • समावेशिता और विविधता को प्रोत्साहित करना: ये समावेशिता, विविधता और समान अवसरों को बढ़ावा देने पर बल देते हैं, जिससे ऐसा वातावरण बनता है जहाँ हर किसी को सफल होने का अवसर मिलता है।
      • उदाहरण: रंगभेद के खिलाफ नेल्सन मंडेला के संघर्ष ने नस्ल या पृष्ठभूमि से इतर समानता के मूल्य पर बल देते हुए समावेशिता एवं विविधता के महत्त्व को रेखांकित किया।
    • नैतिक निर्णय लेना: ये नैतिक सिद्धांतों और मूल्यों को प्राथमिकता देने के साथ ज़िम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देकर नैतिक निर्णय प्रक्रिया का नेतृत्व करते हैं।
      • उदाहरण: चुनौतीपूर्ण समय के दौरान अब्राहम लिंकन के नेतृत्व ने सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के महत्त्व पर प्रकाश डाला, जिससे लोक हित में नैतिक मूल्यों को बनाए रखने का महत्त्व रेखांकित हुआ।

    निष्कर्ष:

    महान नेता हमारे विचारों और कार्यों को प्रभावित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये अपने प्रेरक कार्यों एवं मार्गदर्शन के माध्यम से हमारे नैतिक परिप्रेक्ष्य को आकार देने के साथ मूल्यों को विकसित करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2