ध्यान दें:



मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    भारतीय प्रवासियों ने पश्चिम में नई ऊँचाइयों को छुआ है। भारत के लिये इसके आर्थिक और राजनीतिक लाभों का वर्णन कीजिये। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये, यूपीएससी मेन्स 2023)

    28 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध

    उत्तर :

    भारत वर्ष 2023 में 108 बिलियन अमेरिकी डॉलर प्राप्त करने वाला सबसे अधिक धनप्रेषण प्राप्तकर्ता है। लेकिन वित्तीय रिटर्न के अलावा दुनिया भर में भारतीय मूल के 18 मिलियन से अधिक लोगों की बढ़ती सफलता भारत को विभिन्न लाभ प्रदान करती है।

    प्रवासी भारतीयों की सफलता के प्रमुख उदाहरण:

    • दुनिया भर की शीर्ष कंपनियों के 'भारतीय मूल' प्रमुखों की मौज़ूदगी। उदाहरण के लिये; सुंदर पिचाई (Google), शांतनु नारायण (Adobe)।
    • भारतीय मूल के राष्ट्राध्यक्ष और मंत्री पदों पर बैठे लोग। उदाहरण के लिये, ऋषि सुनक (यू.के.), कमला हैरिस (यू.एस.ए.) आदि ।

    राजनीतिक एवं आर्थिक लाभ:

    • प्रवासी भारतीयों द्वारा भेजा गया धन व्यापार घाटे की भरपाई में मदद करके भुगतान संतुलन पर महत्त्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है।
    • प्रवासी नागरिक अंतर्राष्ट्रीय मंचों और संयुक्त राष्ट्र जैसे बहुपक्षीय संस्थानों में भारत के पक्ष में लचीलापन बरतने में मदद करते हैं।
    • भारतीय संस्कृति के संपर्क में आने के कारण 'भारतीय वस्तुओं' की बढ़ती मांग बड़ी संख्या में भारतीय आबादी वाले देशों में देखी जा रही है।
      • उदाहरण के लिये, यूके और अन्य पश्चिमी देशों में भारतीय रेस्तरां एवं योग स्टूडियो ।
    • विशेष रूप से पश्चिम एशियाई देशों में कम कुशल श्रमिकों के प्रवास के कारण बेरोज़गारी में कमी।
      • उदाहरण के लिये, संयुक्त अरब अमीरात में काम करने वाले केरल और तमिलनाडु के श्रमिक।

    दुनिया भर में 32 मिलियन प्रवासी भारतीयों के व्यापक प्रसार के कारण भारत को एक बड़ा लाभ प्राप्त होता है जबकि प्रतिभा पलायन भारत जैसे विकासशील देश के लिये एक समस्या बनी हुई है, हमें याद रखना चाहिये कि इसके बदले में हमें सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक लाभ मिलते हैं।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
Share Page
images-2
images-2