इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    किसी संगठन में नैतिकता के मानकों को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों की संक्षिप्त चर्चा करें। (250 शब्द)

    14 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न

    उत्तर :

    किसी संगठन में नैतिकता के मानकों को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों में हम निम्नलिखित की गणना कर सकते हैं-

    • संगठन में प्रचलित परंपराएँ तथा पूर्ववर्ती दृष्टांत।
    • संगठन में व्याप्त आंतरिक औपचारिक-अनौपचारिक संबंध।
    • अनुशासनात्मक कार्यवाही की प्रभावशीलता।
    • संगठन में संचार के माध्यम तथा पद्धतियाँ।
    • उस समाज में प्रचलित नैतिक मूल्य तथा मानक।
    • संगठन की सामाजिक छवि एवं प्रतिष्ठा।
    • संगठन में पेशेवर चेतना लाने हेतु प्रशिक्षण की स्थिति।
    • सेवा शर्तों (वेतन, अवकाश तथा पेंशन इत्यादि) की सुदृढ़ता।
    • परिवर्तन के प्रति लोगों का दृष्टिकोण। आदि

    उपरोक्त बिंदुओं से स्पष्ट है कि संगठन में नैतिकता कई कारकों द्वारा निर्धारित होती है। वस्तुत: संगठनात्मक स्तर पर नैतिकता से आशय यह जानने से है कि संगठन के किसी कृत्य से किसे लाभ हो रहा है? कौन हानि उठा रहा है? यह संगठन किसके लिये है? तथा इसे किसके लिये होना चाहिये? प्रबंधन विद्वानों का मानना है कि संगठन में नैतिकता एक प्रकार से गोंद (चिपकाने) या प्रगाढ़ता का कार्य करती है। नैतिकता के मापदंड अपनाकर ही कोई संगठन समाज के साथ दीर्घावधि तक संबंध बनाए रख सकता है।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow