-
23 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भारतीय समाज
दिवस- 7: भारतीय समाज एक साथ परंपराओं की विविधता वाला एक समृद्ध 'चित्रपट' है और साथ ही आधुनिकता की एक 'संवहनशाला' भी।" इस सामाजिक-सांस्कृतिक द्वैधता के प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
-
23 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भारतीय समाज
दिवस- 7: समकालीन भारत में महिलाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा के संदर्भ में प्रौद्योगिकी की भूमिका को ‘सशक्तीकरण’ तथा जोखिम दोनों दृष्टियों से स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
-
23 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भारतीय समाज
दिवस- 7: भारत जैसे बहुभाषी समाज में भाषा की गतिशीलता के प्रश्न प्रायः पहचान की अभिव्यक्ति और राष्ट्रीय एकीकरण के मध्य झूलते रहते हैं। हिंदी थोपने एवं क्षेत्रीय अस्मिता के हालिया वाद-विवादों के संदर्भ में इस स्थिति का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
-
23 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भारतीय समाज
दिवस- 7: जाति आधारित जनगणना समता सुनिश्चित करने की दिशा में एक आवश्यक कदम है, किंतु यह जातिगत पहचान को और अधिक दृढ़ भी कर सकती है।" भारत में जाति आधारित जनगणना कराए जाने के लाभों एवं हानियों की समालोचनात्मक समीक्षा कीजिये। (250 शब्द)
-
21 Jun 2025
निबंध लेखन
निबंध
दिवस- 6
प्रश्न 1. शिक्षा जीवन की तैयारी नहीं है; शिक्षा स्वयं जीवन है। (1200 शब्द)
प्रश्न 2. लोकतंत्र की सफलता सबसे कमज़ोर आवाज़ को सुनने की क्षमता में ही निहित है। (1200 शब्द) -
20 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
इतिहास
दिवस- 5: "औद्योगिक पूंजीवाद 19वीं सदी के यूरोपीय साम्राज्यवाद में निहित उद्देश्य और तंत्र दोनों था।" औद्योगीकरण ने यूरोपीय औपनिवेशिक साम्राज्यों की प्रकृति और विस्तार को प्रकार प्रभावित किया। समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
-
20 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
इतिहास
दिवस- 5: अमेरिकी और फ्राँसीसी क्रांतियों ने आधुनिक विश्व में संवैधानिक शासन एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं के उदय में किस प्रकार योगदान दिया? (150 शब्द)
-
20 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
इतिहास
दिवस- 5: "यदि प्रथम विश्व युद्ध मुख्य रूप से राष्ट्रवाद और साम्राज्यवादी प्रतिद्वंद्विता से प्रेरित था, तो द्वितीय विश्व युद्ध वैचारिक अतिवाद के उदय से प्रभावित था।" दोनों विश्व युद्धों के अंतर्निहित कारणों की तुलना और अंतर स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)
-
20 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
इतिहास
दिवस- 5: लंबे समय तक चले वियतनाम युद्ध में महाशक्तियों की प्रतिद्वंद्विता की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। दक्षिण-पूर्व एशिया पर इसके दीर्घकालिक सामाजिक-आर्थिक प्रभाव क्या थे? (250 शब्द)
-
19 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भारतीय समाज
दिवस- 4: “स्वतंत्रता के पश्चात भारत में नियोजित विकास का विचार परिवर्तन का एक साधन और संरचनात्मक कठोरता का स्रोत था।” टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
-
19 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भारतीय समाज
दिवस- 4: स्वतंत्रता के पश्चात युग में भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में सामाजिक आंदोलनों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
-
19 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भारतीय समाज
दिवस- 4: "भारतीय गणराज्य को एक संपूर्ण रूप में समेकित करने से पहले इसे भागों में कल्पना करना पड़ा।" एकीकरण, पुनर्गठन और उत्तर-औपनिवेशिक चुनौतियों के संदर्भ में स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)
-
19 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भारतीय समाज
दिवस- 4: "स्वतंत्रता के पश्चात के दशकों के दौरान भारत की विदेश नीति ने विदेशों में एक नैतिक शक्ति की छवि प्रस्तुत की, लेकिन क्षेत्रीय स्तर पर इसे स्थापित करने के लिये संघर्ष किया।" चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
-
18 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
इतिहास
दिवस -3: "काकोरी षड्यंत्र महज एक डकैती नहीं थी बल्कि क्रांतिकारियों द्वारा एक सोची-समझी वैचारिक चुनौती थी।" टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
-
18 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
इतिहास
दिवस -3: "गाँधी जी ने परंपरा में निहित आध्यात्मिक स्वराज पर जोर दिया, जबकि नेहरू ने विज्ञान और समाजवाद द्वारा आकार वाले आधुनिक भारत की कल्पना की।" उनके वैचारिक मतभेद और स्वतंत्रता संग्राम पर इसके प्रभाव पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
-
18 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
इतिहास
दिवस -3: “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भागीदारी ने स्वतंत्रता के पश्चात् लैंगिक सुधारों की नींव रखी।” इस निरंतरता और इसकी सीमाओं का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
-
18 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
इतिहास
दिवस -3: "गांधीवादी युग समाजवादी, क्रांतिकारी और सांप्रदायिक धाराओं के उदय के साथ मेल खाता है, जो अभिजात वर्ग के नेतृत्त्व से जन-आधारित राजनीति में बदलाव को दर्शाता है।" भारतीय राष्ट्रवाद के चरित्र को बदलने में इन विविध वैचारिक प्रभावों की परस्पर क्रिया का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
-
17 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
इतिहास
दिवस-2: "18वीं शताब्दी के भारत में राजनीतिक विघटन और शाही सत्ता के पतन के बीच, अहिल्याबाई होल्कर एक ऐसी शासक के रूप में उभरीं, जिन्होंने धार्मिक आदर्शों, प्रशासनिक दक्षता और सांस्कृतिक प्रबंधन को एकीकृत किया।" चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
-
17 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
इतिहास
दिवस-2: औपनिवेशिक काल के दौरान राष्ट्रवादी चेतना को संगठित करने में स्थानीय प्रेस की भूमिका का आकलन कीजिये। (150 शब्द)
-
17 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
इतिहास
दिवस-2: “राष्ट्रीय आंदोलन और सामाजिक-धार्मिक सुधार अलग-अलग घटनाक्रम नहीं थे, बल्कि परस्पर पूरक विकास की प्रक्रियाएँ थीं।” इस कथन की विवेचना आर्य समाज और आत्म-सम्मान आंदोलन के योगदानों के संदर्भ में कीजिये। (250 शब्द)
-
17 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
इतिहास
दिवस-2: अठारहवीं शताब्दी के मध्य में भूमि राजस्व निपटान, व्यापार और उद्योग की ब्रिटिश नीतियों ने पारंपरिक भारतीय अर्थव्यवस्था के पतन को कैसे जन्म दिया, चर्चा कीजिये । (250 शब्द)
-
16 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
संस्कृति
दिवस -1: "कुंभ मेला भारत में आस्था और दर्शन का एक पवित्र संगम है।” भारत में सामाजिक एकता और आध्यात्मिक बहुलता को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका की व्याख्या कीजिये। (150 शब्द)
-
16 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
संस्कृति
दिवस -1: पाली और प्राकृत जैसी भाषाओं को शास्त्रीय दर्जा दिये जाने के महत्त्व पर चर्चा कीजिये, विशेषकर भारत की भाषाई विविधता और सभ्यतागत पहचान के संदर्भ में। (150 शब्द)
-
16 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
संस्कृति
दिवस -1: सिंधु घाटी सभ्यता की नगरीय संस्कृति और प्रारंभिक वैदिक काल की ग्रामीण/चरवाहा समाज के बीच के विरोधाभासों और निरंतरताओं की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
-
16 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
संस्कृति
दिवस -1: गुप्त काल को प्रायः भारतीय संस्कृति का "स्वर्ण युग" कहा जाता है। उस काल की कला और वास्तुकला किस प्रकार तत्कालीन राजनीतिक एवं धार्मिक आदर्शों को दर्शाती थी? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)