ध्यान दें:



बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 30 Apr 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

धान की नई किस्म ‘हीरा’ का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

चर्चा में क्यों?

27 अप्रैल, 2022 को हैदराबाद में आयोजित समन्वित चावल सुधार परियोजना की 57वीं वार्षिक धान शोध बैठक में धान की नई किस्म ‘हीरा’ का चयन राष्ट्रीय स्तर पर उत्पादन के लिये किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • इस नई किस्म का विकास भागलपुर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्राधीन वीर कुँवर सिंह कृषि महाविद्यालय, डुमराँव के वैज्ञानिक डॉ. प्रकाश सिंह और उनकी टीम द्वारा किया गया है।
  • धान की यह किस्म बाढ़ के पानी में 15 दिनों तक डूबी रहने के बाद भी खराब नहीं होगी।
  • इसकी उत्पादन क्षमता भी सामान्य धान से डेढ़ गुना अर्थात् 70 से 80 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।

close
Share Page
images-2
images-2