दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें - 9654-770-770
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 29 Jun 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

बिहार के दो लाख आईटीआई छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

चर्चा में क्यों?

28 जून, 2022 को बिहार के श्रम संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र मिश्रा द्वारा निजी आईटीआई के लगभग दो लाख छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ देने के संबंध में आदेश जारी किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • केंद्र सरकार के आदेश के बाद राज्य सरकार की ओर से आदेश जारी नहीं होने के कारण आईटीआई छात्र छात्रवृत्ति से वंचित थे। इसी पर बिहार सरकार ने संज्ञान लेते हुए निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (प्राइवेट आईटीआई) में पढ़ रहे बिहार के दो लाख आईटीआई छात्रों को अब छात्रवृत्ति का लाभ मिलने की घोषणा की है।
  • राज्य सरकार द्वारा प्राइवेट आईटीआई में पढ़ रहे दो लाख विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि इंजीनियरिंग ट्रेड में पढ़ने वाले छात्रों को 10,400 रुपए और नॉन-इंजीनियरिंग छात्रों को 8,480 रुपए छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस शुल्क की बाकी रकम छात्रवृत्ति के तौर पर केंद्र सरकार की ओर से वहन की जाएगी।
  • गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आईटीआई के इंजीनियरिंग व गैर-इंजीनियरिंग छात्रों के लिये वार्षिक प्रशिक्षण शुल्क तय किया है। इसके तहत इंजीनियरिंग ट्रेड के लिये 26 हज़ार रुपए और गैर-इंजीनियरिंग के लिये 21 हज़ार 200 रुपए तय किया गया है।
  • वर्ष 2024 से पाँच फीसदी की दर से प्रतिवर्ष एक समान वृद्धि अनुमन्य होगी। पाँच साल बाद प्रशिक्षण महानिदेशालय की ओर से शुल्क संरचना की समीक्षा की जाएगी।
  • सरकार का यह आदेश जारी होते ही राज्य के सभी प्राइवेट आईटीआई में पढ़ने वाले छात्रों को सत्र 2022-23 से उपरोक्त शुल्क देना होगा।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2