ध्यान दें:



उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 29 May 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड में भूकंप

चर्चा में क्यों?

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, हाल ही में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र धरती की सतह से लगभग 5 किलोमीटर नीचे था।

  • राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, देश में भूकंप गतिविधि की निगरानी के लिये पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत केंद्र की नोडल एजेंसी है।

मुख्य बिंदु:

  • उत्तराखंड में भूकंपीय गतिविधि बहुत ज़्यादा होती है तथा ज़्यादातर क्षेत्र भूकंपीय क्षेत्र IV और V के अंतर्गत आते हैं।
  • हिमालय विश्व की सबसे नवीनतम पर्वत शृंखला है, जो लगभग 50 मिलियन वर्ष पुरानी है। यह पर्वत शृंखला लगभग 5 मिमी. प्रतिवर्ष की दर से बढ़ती है क्योंकि भारतीय टेक्टोनिक प्लेट तिब्बती प्लेट के नीचे मुड़ जाती है।



close
Share Page
images-2
images-2