ध्यान दें:



उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 28 Oct 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

मुख्यमंत्री ने गोंडा में 1,132 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ एवं मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया

चर्चा में क्यों?

27 अक्तूबर, 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में 1,132 करोड़ रुपए लागत की 144 विकास और चिकित्सा परियोजनाओं का शुभारंभ किया तथा एक सरकारी मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2022-23 तक प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के लाभार्थियों को घरों की सांकेतिक चाबियाँ सौंपी और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा कन्या विवाह सहायता योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभ भी दिया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने राज्य के 45 लाख रुपए से अधिक गन्ना किसानों के लिये 1.44 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड भुगतान किया है।

उत्तर प्रदेश Switch to English

उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के चार सदस्यों ने ली शपथ

चर्चा में क्यों?

27 अक्तूबर, 2021 को लखनऊ के विधानभवन में आयोजित एक समारोह में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चार नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। नए पदाधिकारियों में पूर्व कॉन्ग्रेस नेता जितिन प्रसाद भी शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु

  • जितिन प्रसाद के अलावा, निषाद (निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल) पार्टी के प्रमुख संजय निषाद, चौधरी वीरेंद्र सिंह गुर्जर और गोपाल अंजन भुर्जी को विधानपरिषद के अध्यक्ष कुंवर मानवेंद्र सिंह ने शपथ दिलाई। इन चार सदस्यों को सितंबर में उत्तर प्रदेश विधायिका के उच्च सदन के लिये नामित किया गया था।
  • विदित हो कि निषाद पार्टी ने 2017 का विधानसभा चुनाव डॉ. मोहम्मद अयूब के नेतृत्व वाली पीस पार्टी के साथ गठबंधन में 72 सीटों पर लड़ा था और भदोही के ज्ञानपुर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार विजय मिश्रा ने जीत हासिल की थी।
  • उत्तर प्रदेश विधानपरिषद में कुल 100 सीटें हैं, जिनमें समाजवादी पार्टी के सर्वाधिक 48 और भाजपा के 33 सदस्य हैं। शेष सदस्य अन्य पार्टियों के हैं।

close
Share Page
images-2
images-2