इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 28 Sep 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण-2022: गंगा शहरों की श्रेणी में हरिद्वार को स्वच्छता पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

27 सितंबर, 2022 को राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में उत्तराखंड के गंगा शहरों की श्रेणी में हरिद्वार को स्वच्छता पुरस्कार के लिये चयनित होने की जानकारी केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से शासन और शहरी विकास निदेशालय को पत्र भेजकर दी गई है।

प्रमुख बिंदु

  • राज्य में स्वच्छ भारत मिशन के मिशन प्रबंधक रविशंकर बिष्ट के अनुसार गंगा शहरों की श्रेणी में राज्य के 15 नगर निकाय शामिल थे। इनमें से हरिद्वार को पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है। इसके अलावा देहरादून शहर में भी पिछले वर्ष के आकलन के आधार पर स्थिति में सुधार हुआ है।
  • देहरादून को तीन से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की विशेष उल्लेखित श्रेणी में शामिल किया गया है।
  • हरिद्वार और देहरादून के साथ ही राज्य में स्वच्छता पुरस्कार के लिये चयनित नगर निकायों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इससे पहले चार निकायों डोईवाला, नरेंद्रनगर, रामनगर व लंढौर कैंट को स्वच्छता पुरस्कार के लिये चयनित किया गया था।
  • शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि सौ से कम निकायों वाले राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को पहले तीन राज्यों में शामिल किया गया है।
  • इन निकायों को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एक अक्टूबर को सम्मानित करेंगे।

उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड को बेस्ट टूरिज्म डेस्टिनेशन अवार्ड

चर्चा में क्यों?

27 सितंबर, 2022 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पर्यटन अवार्ड कार्यक्रम में उत्तराखंड को बेस्ट टूरिज्म डेस्टिनेशन अवार्ड दिया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तराखंड को प्राप्त हुए बेस्ट टूरिज्म डेस्टिनेशन अवार्ड के साथ उसे पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिये भी प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ये पुरस्कार ग्रहण किये।
  • सतपाल महाराज ने बताया कि उत्तराखंड देश-विदेश के सैलानियों को प्रदेश में आने का निमंत्रण देता है और पर्यटन की सभी श्रेणियों में सुविधाएँ व अवसर यहाँ उपलब्ध हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में पहाड़ों की रानी मसूरी में हेलीकाप्टर के माध्यम से हिमालय दर्शन सेवा भी प्रारंभ की गई है।
  • उन्होंने पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में विभाग ने विभिन्न श्रेणियों में फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की आनलाइन प्रतियोगिता प्रारंभ होने की जानकारी भी दी इसमें 25 लाख रुपए से अधिक के पुरस्कार दिये जाएंगे।
  • इसके अलावा यात्रा से जुड़े प्रभावशाली व्यत्तियों (ट्रैवल इन्फ्लुएंसर) के लिये आकर्षक योजना लांच की गई है। इसके तहत अंग्रेजी ही नहीं, क्षेत्रीय भाषाओं में भी वीडियो बनाने वाले इन व्यक्तियों को विभाग में सूचीबद्ध किया जाएगा।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow