इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 28 Sep 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

कदमा जैव विविधता पार्क

चर्चा में क्यों?

27 सितंबर, 2022 को टाटा स्टील ने जमशेदपुर में कदमा जैव विविधता पार्क का उद्घाटन किया। यह जमशेदपुर के आसपास ग्रीन ज़ोन को बढ़ाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • यह पार्क 13.5 एकड़ में फैला हुआ है जहाँ 5650 पेड़ और 4650 झाड़ियाँ लगाई गई हैं, जो मौजूदा 300 पेड़ों के अतिरित्त है। पार्क में 2.3 किमी. पैदल चलने का मार्ग, एक योग और ध्यान क्षेत्र, पक्षी देखने के क्षेत्र, वर्षा जल संचयन तालाब, लिली तालाब, तितली क्षेत्र और फल और बाँस के बगीचे हैं।
  • पार्क में पेड़ों की देशी प्रजातियों के कई समूह हैं। इसमें पक्षी और गिलहरी के घोंसले, गहरे वन क्षेत्र, घास के मैदान और पार्क में पाए जाने वाले जीवों और वनस्पतियों की जानकारी प्रदान करने के लिये एक सूचना केंद्र भी है।
  • उल्लेखनीय है कि 2016 में टाटा स्टील ने एक जैव विविधता नीति शुरू की जिसका उद्देश्य ‘जैव विविधता का कोई शुद्ध नुकसान नहीं’है, जो भारतीय उद्योग में पहली ऐसी प्रतिबद्धता है। हाल के वर्षों में इस दिशा में कई पहल की गई हैं जैसे दलमा व्यू तालाब, सीआरएम बड़ा तालाब, गोलमुरी तालाब, जुगसलाई मक डंप, आईएसडब्ल्यूपी तालाब, आदि का विकास।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow