ध्यान दें:



बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 28 Feb 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

2024 में बिहार में होगा प्रयाग हिन्दी साहित्य सम्मेलन

चर्चा में क्यों?

25-26 फरवरी को सेवाग्राम, वर्धा में आयोजित सम्मेलन के 74वें राष्ट्रीय अधिवेशन में फैसला लिया गया कि 2024 में बिहार में प्रयाग हिन्दी साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • प्रयाग हिन्दी साहित्य सम्मेलन का अमृत महोत्सव (75वाँ) राष्ट्रीय अधिवेशन, मार्च 2024 में बिहार में आयोजित किया जाएगा।
  • इस सम्मेलन के आयोजन के लिये स्थायी समिति के सदस्य और बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ ने अनुरोध किया था।
  • ध्यातव्य है कि हिन्दी साहित्य सम्मेलन की स्थापना 1910 ई. में नागरी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में हुई थी। इसका मुख्यालय प्रयागराज में है, जिसमें छापाखाना, पुस्तकालय, संग्रहालय एवं प्रशासनिक भवन हैं।

close
Share Page
images-2
images-2