दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 20 Apr 2026
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

रणबीर कपूर TIME 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची 2026 में

चर्चा में क्यों? 

रणबीर कपूर को वर्ष 2026 के लिये TIME 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल किया गया है और वे इस प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता बन गए हैं।

मुख्य बिंदु:

  • मान्यता: रणबीर कपूर को वर्ष 2026 के TIME 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल किया गया है।
    • वे 2026 की इस सूची में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं, जो वैश्विक सिनेमा और संस्कृति में उनके बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।
  • अन्य भारतीय: 2026 की TIME100 सूची में शामिल अन्य भारतीयों में सुंदर पिचाई और शेफ विकास खन्ना के नाम शामिल हैं।
    • सुंदर पिचाई को वैश्विक प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उनके नेतृत्व और डिजिटल नवाचार के भविष्य को आकार देने में उनकी भूमिका के लिये मान्यता दी गई है।
    • मिशेलिन-स्टार शेफ विकास खन्ना को वैश्विक स्तर पर भारतीय व्यंजनों को बढ़ावा देने और उनकी मानवीय पहलों के लिये सम्मानित किया गया है।
  • पूर्व अभिनेता: आयुष्मान खुराना को भी 2020 में TIME100 की सूची में शामिल किया गया था।
  • परिचय: 'TIME' पत्रिका प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों के विश्व के सबसे प्रभावशाली अग्रदूतों, नेताओं, कलाकारों, नवाचारकों और दिग्गजों को सम्मानित करने के लिये TIME100 सूची प्रकाशित करती है।

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

तेलंगाना में प्रोजेक्ट संजीवनी लॉन्च किया गया

चर्चा में क्यों? 

तेलंगाना सरकार ने 'प्रोजेक्ट संजीवनी' की शुरुआत की है, जो भारत का पहला पूर्णतः एकीकृत ट्रॉमा केयर और हाईवे रेस्क्यू (राजमार्ग बचाव) प्रोटोकॉल है।

मुख्य बिंदु:  

  • उद्देश्य: 'प्रोजेक्ट संजीवनी' का लक्ष्य राजमार्गों पर समन्वित आपातकालीन ट्रॉमा केयर (आघात चिकित्सा) को मज़बूत करके सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु को कम करना है।
    • इस परियोजना को 99-दिवसीय कार्य योजना (प्रजा पालन प्रगति प्रणलिका) के तहत तेलंगाना के 'अराइव अलाइव' (Arrive Alive) सड़क सुरक्षा सप्ताह के हिस्से के रूप में शुरू किया गया था।
    • इस पहल को हैदराबाद और आदिलाबाद के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (NH-44) के 251 किलोमीटर लंबे खंड पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जाएगा।
    • इसे भारत की पहली पूर्णतः एकीकृत राजमार्ग ट्रॉमा रेस्क्यू प्रणाली के रूप में वर्णित किया गया है।
  • सहयोग: यह परियोजना वर्टिस फाउंडेशन के सहयोग से तेलंगाना सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के साथ मिलकर सेवलाइफ फाउंडेशन (SaveLIFE Foundation) द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।
  • आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली: टोल प्लाज़ा पर तैनात त्वरित प्रतिक्रिया टीमों के 10 मिनट के भीतर दुर्घटना स्थलों पर पहुँचने की उम्मीद है।
    • एंबुलेंस टीमें मौके पर ही मरीजों का आकलन करेंगी और अस्पतालों को पहले ही अलर्ट कर देंगी, ताकि पीड़ितों को ‘गोल्डन आवर’ (दुर्घटना के बाद का पहला महत्त्वपूर्ण घंटा) के भीतर उपचार मिल सके।
  • राष्ट्रीय मॉडल: इस परियोजना को पूरे भारत में राजमार्ग ट्रॉमा रिस्पॉन्स के लिये एक 'रेप्लिकेबल मॉडल' (अनुकरणीय मॉडल) के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जिसे अन्य राज्यों में भी विस्तारित किया जा सकता है।

और पढ़ें: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण


राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

IRCTC ने विशाखापत्तनम से 'दिव्य दक्षिण यात्रा' शुरू की

चर्चा में क्यों? 

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिर स्थलों में तीर्थाटन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये  विशाखापत्तनम से एक विशेष 'दिव्य दक्षिण यात्रा' भारत गौरव पर्यटक ट्रेन शुरू की है।

मुख्य बिंदु:

  • लॉन्च: IRCTC ने 'दिव्य दक्षिण यात्रा' नामक एक नई भारत गौरव पर्यटक ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है।
  • यह विशेष पर्यटक ट्रेन 27 अप्रैल को विशाखापत्तनम से रवाना होगी और 4 मई को अपनी यात्रा पूरी करेगी।
  • अवधि: यह तीर्थाटन पैकेज श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिये 8 रात और 9 दिनों के यात्रा कार्यक्रम के रूप में तैयार किया गया है।
  • प्रमुख गंतव्य: इस यात्रा में कांचीपुरम, महाबलीपुरम, रामेश्वरम, मदुरै, तिरुचिरापल्ली, तंजावुर और तिरुवन्नामलाई जैसे महत्त्वपूर्ण स्थान शामिल हैं।
  • धार्मिक स्थल: यात्री कई प्रतिष्ठित स्थलों के दर्शन करेंगे, जिनमें मदुरै का प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर, महाबलीपुरम का ऐतिहासिक शोर मंदिर (तट मंदिर) और अन्य प्रमुख मंदिर शामिल हैं।
  • लागत: इस टूर पैकेज की कीमत वयस्कों के लिये ₹14,700 और बच्चों (5-11 वर्ष) के लिये ₹13,800 है, जो इसे तीर्थयात्रा का एक किफायती विकल्प बनाता है।

और पढ़ें: भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 


close
Share Page
images-2
images-2