ध्यान दें:



उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 26 Dec 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

पहली अमृत भारत ट्रेन को अयोध्या से हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

चर्चा में क्यों?

30 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पहली अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रमुख बिंदु

  • इस अमृत भारत ट्रेन में 22 बोगी होंगी और इसकी स्पीड लगभग 130 किमी. प्रति घंटा होगी।
  • यह ट्रेन देश की पहली अमृत भारत ट्रेन होगी।
  • यह ट्रेन रामनगरी को माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी से जोड़ेगी।
  • लखनऊ मंडल के एपीआरओ विक्रम सिंह ने बताया कि 22 कोच वाली भगवा रंग की अमृत भारत ट्रेन पूरी तरह स्वदेशी है।
  • प्लेन रूपी अमृत भारत ट्रेन में आगे पीछे दोनों तरफ इंजन होंगे।
  • इस अमृत भारत ट्रेन में आठ जनरल बोगी, 12 स्लीपर और दो एसी कोच में 683 यात्री सफर कर सकेंगे।
  • इस अमृत भारत ट्रेन द्वारा अयोध्या से लखनऊ की दूरी महज़ डेढ़ घंटे में ही तय हो सकेगी।


close
Share Page
images-2
images-2