दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें - 9654-770-770
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 25 Mar 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

टी.बी. केसेस में कमी लाने पर प्रदेश के 11 ज़िले पुरस्कृत

चर्चा में क्यों?

24 मार्च, 2023 को मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार टी.बी. केसेस में कमी लाने पर प्रदेश के 11 ज़िलों को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुए वन वर्ल्ड टी.बी. समिट में पुरस्कृत किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • प्रदेश के इन 11 ज़िलों में धार, मंदसौर और नीमच ज़िले को 60 प्रतिशत से अधिक कमी लाने के लक्ष्य को प्राप्त करने पर स्वर्ण-पदक, शाजापुर, बैतूल, इंदौर और देवास ज़िले को टी.बी. केसेस में 40 प्रतिशत कमी लाने पर रजत पदक तथा नरसिंहपुर, मुरैना, होशंगाबाद और मण्डला ज़िले को 20 प्रतिशत कमी लाने पर कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 के लिये प्रदेश से 30 ज़िलों ने नामांकन किया था।
  • विदित है कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 तक क्षय उन्मूलन का लक्ष्य रखा है तथा वर्ष 2015 को आधार वर्ष मानते हुए टी.बी. के मामलों में सराहनीय कमी लाने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विभिन्न श्रेणियों में सर्टिफिकेट, पदक एवं प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत करने के लिये सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2