बिहार Switch to English
बिहार में 63 स्थानों पर बनाए जाएंगे नये आरओबी
चर्चा में क्यों?
21 मार्च, 2023 को बिहार के राजस्व, भूमि सूधार और गन्ना उद्योग मंत्री आलोक मेहता ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय-व्ययक पर चर्चा के दौरान राज्य में 63 स्थानों पर नये रेलवे उपरगामी सेतु (आरओबी) बनाए जाने की घोषणा की।
प्रमुख बिंदु
- मंत्री आलोक मेहता ने बताया कि आरओबी हेतु बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड और बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच एमओयू किया जाएगा।
 - उन्होंने बताया कि जीएडी अनुमोदन और डीपीआर बनाई जा रही है। अभी रेलवे के प्रस्तावित आरओबी में से 47 को जीएडी ने अनुमोदित कर दिया है। इसमें से 13 आरओबी की डीपीआर पर रेलवे ने अनुमति दी है। इसी क्रम में समस्तीपुर रेल मंडल में दलसिंह सराय और नासिरगंज के बीच आरओबी बनाया जाएगा।
 - इस अवसर पर मंत्री आलोक मेहता ने 2023-24 के लिये नयी परियोजनाओं की घोषणा की-
- जेपी गंगा पथ से दीघा से शेरपुर तक 50 किमी. लंबा सिक्स लेन - 3100 करोड़ रुपए।
 - दीघा से एएन सिन्हा तक के रास्ते में रिवर फ्रंट डेवलेपमेंट एवं सौंदर्यीकरण - 500 करोड़ रुपए।
 - करौटा-तेलमर पथ के मार्ग में नूरसराय से सिलाव तक 60 किमी. लंबा फोर लेन ग्रीन फील्ड योजना - 862 करोड़ रुपए।
 - राघोपुर दियारा क्षेत्र में बाढ़ से बचाने और क्षेत्र में आंतरिक सड़क निर्माण - 1600 करोड़ रुपए।
 - कोशी नदी पर डेंगराहीघाट पुल का निर्माण - 415 करोड़ रुपए।
 
 
            .jpg)
.gif)
%20(1).gif)





.jpg)
.jpg)










-2026-web-hindi.png)
-2026-mob-hindi.png)







