ध्यान दें:



उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 20 Jan 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

महाकुंभ मेले में लगी आग

चर्चा में क्यों?

19 जनवरी, 2025 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) सिलेंडर में विस्फोट के कारण भीष्ण आग लग गई, जिससे 18 टेंट नष्ट हो गए। 

  • 13 जनवरी, 2025 को पौष पूर्णिमा से शुरू होने वाला 45 दिवसीय महाकुंभ मेला दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों  में से एक है।

मुख्य बिंदु

  • आग को शीघ्रता से नियंत्रित कर लिया गया और किसी भी व्यक्ति के हताहत या घायल होने की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई।
    • यह घटना मेले के ज़ोन 19 में शास्त्री ब्रिज के निकट हुई।
  • द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG):
    • LPG हाइड्रोकार्बन गैसों, मुख्य रूप से प्रोपेन और ब्यूटेन का एक ज्वलनशील मिश्रण है, जिसका उपयोग हीटिंग, खाना पकाने और यहाँ तक कि वाहनों में ईंधन के रूप में किया जाता है।
    • इसे तरल रूप में टैंकों या सिलेंडरों में दबाव के तहत संग्रहित किया जाता है। 
    • जब दबाव छोड़ा जाता है, तो LPG वाष्पीकृत हो जाती है और इसका उपयोग गैस के रूप में किया जा सकता है। 
    • इसके स्वच्छ दहन गुणों और उच्च ऊर्जा सामग्री के कारण इसका उपयोग घरों और उद्योगों में व्यापक रूप से किया जाता है।


close
Share Page
images-2
images-2