उत्तर प्रदेश Switch to English
दुधवा टाइगर रिज़र्व में हिमालयी ग्रिफॉन गिद्धों की मृत्यु
चर्चा में क्यों?
उत्तर प्रदेश में दुधवा टाइगर रिज़र्व के बफर ज़ोन में 25 से अधिक हिमालयी ग्रिफॉन गिद्ध मृत पाए गए।
मुख्य बिंदु:
- स्थान: मृत गिद्ध लखीमपुर खीरी ज़िले में दुधवा टाइगर रिज़र्व के बफर ज़ोन के एक कृषि क्षेत्र में पाए गए।
- संभावित कारण: अधिकारियों के अनुसार, इनकी मृत्यु द्वितीयक विषाक्तता के कारण हुई हो सकती है, जिसमें गिद्ध उन जानवरों के शव खाते हैं जिन्होंने पहले विषैले पदार्थ का सेवन किया होता है।
- स्थिति: हिमालयी ग्रिफॉन गिद्ध (Gyps himalayensis)
- IUCN स्थिति: निकट संकटग्रस्त
- वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (WPA), 1972 के अंतर्गत स्थिति: इन्हें अनुसूची IV के तहत संरक्षण प्राप्त है।
- आवास: हिमालय और तिब्बती पठार के उच्च-ऊँचाई वाले क्षेत्र।
|
और पढ़ें: हिमालयी ग्रिफॉन, दुधवा टाइगर रिज़र्व |

%20(1).gif)























.jpg)
