दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



उत्तर प्रदेश

दुधवा टाइगर रिज़र्व में हिमालयी ग्रिफॉन गिद्धों की मृत्यु

  • 13 Apr 2026
  • 6 min read

चर्चा में क्यों?

उत्तर प्रदेश में दुधवा टाइगर रिज़र्व के बफर ज़ोन में 25 से अधिक हिमालयी ग्रिफॉन गिद्ध मृत पाए गए।

मुख्य बिंदु:

  • स्थान: मृत गिद्ध लखीमपुर खीरी ज़िले में दुधवा टाइगर रिज़र्व के बफर ज़ोन के एक कृषि क्षेत्र में पाए गए।
  • संभावित कारण: अधिकारियों के अनुसार, इनकी मृत्यु द्वितीयक विषाक्तता के कारण हुई हो सकती है, जिसमें गिद्ध उन जानवरों के शव खाते हैं जिन्होंने पहले विषैले पदार्थ का सेवन किया होता है।
  • स्थिति: हिमालयी ग्रिफॉन गिद्ध (Gyps himalayensis)
    • IUCN स्थिति: निकट संकटग्रस्त 
    • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (WPA), 1972 के अंतर्गत स्थिति: इन्हें अनुसूची IV के तहत संरक्षण प्राप्त है।
    • आवास: हिमालय और तिब्बती पठार के उच्च-ऊँचाई वाले क्षेत्र।

और पढ़ें: हिमालयी ग्रिफॉन, दुधवा टाइगर रिज़र्व

close
Share Page
images-2
images-2