इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 18 May 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

हिमालयन बर्ड सर्वे

चर्चा में क्यों?

हाल ही में जारी की गई बर्ड काउंट इंडिया की पहली हिमालयन बर्ड सर्वे की प्रारंभिक रिपोर्ट में उत्तराखंड में हिमालयी पक्षियों की सर्वाधिक प्रजातियाँ पाई गई हैं।

प्रमुख बिंदु

  • इस रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में हिमालयी पक्षियों की 171 प्रजातियाँ देखी गई हैं।
  • हिमालयी पक्षियों की यह गणना बर्ड काउंट इंडिया द्वारा विभिन्न हिमालयी राज्यों में ई-बर्ड वैश्विक पटल के तहत की गई है।
  • गणना के दौरान उत्तराखंड में दुर्लभ रेडक्रॉस बिल के साथ ही मोनाल, द वाल क्रीपर, स्पाटेड नटक्रेकर और स्ट्रीक ब्रेस्टेड शिमिटर बैबलर समेत कई अन्य पक्षी देखे गए हैं।
  • रिपोर्ट में विभिन्न हिमालयी राज्य/कें.शा.प्र./ज़िले एवं उनमें पक्षियों की प्रजातियों की संख्या निम्नलिखित है-

स्थान 

पक्षी प्रजाति 

उत्तराखंड 

171 

लद्दाख 

148 

हिमाचल प्रदेश 

125 

जम्मू और कश्मीर 

122 

दार्जिलिंग 

49 

अरुणाचल प्रदेश 

47 

सिक्किम 

36 

कलिपोंग (पं. बंगाल) 

08 


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2