राजस्थान Switch to English
राजस्थान के नागरिक सुरक्षा विभाग के दो अधिकारियों को महामहिम राष्ट्रपति का नागरिक सुरक्षा पदक दिये जाने की घोषणा
चर्चा में क्यों?
14 अगस्त, 2022 को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नागरिक सुरक्षा विभाग के दो अधिकारियों को भारत सरकार द्वारा महामहिम राष्ट्रपति का नागरिक सुरक्षा पदक दिये जाने की घोषणा की गई।
प्रमुख बिंदु
- जिन दो अधिकारियों को महामहिम राष्ट्रपति के नागरिक सुरक्षा पदक दिये जाने की घोषणा की गई है, उनमें अलवर ज़िले के कलेक्टर और नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेंद्र कुमार सोनी तथा जगदीश प्रसाद रावत, उप-नियंत्रक (सेवानिवृत्त) शामिल हैं।
 - जितेंद्र कुमार सोनी ने झालावाड़, जालोर व नागौर ज़िले के कलेक्टर रहते विभिन्न आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा कार्यों में उत्कृष्ट कार्य किये हैं। इन्हें जालोर कलेक्टर रहते अपनी जाने की परवाह किये बिना, बाढ़ में फँसे 8 लोगों को जीवित निकालने पर पूर्व में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रपति महोदय का ‘जीवन रक्षक पदक’से नवाजा जा चुका है।
 - इसके साथ ही इन्हें भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा महाविद्यालय नागपुर में वर्ष 2016 में सर्वश्रेष्ठ नियंत्रक नागरिक सुरक्षा का अवार्ड भी प्रदान किया जा चुका है। आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा कार्यों में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिये भारत सरकार द्वारा 15 अगस्त, 2022 के अवसर पर इन्हें ‘राष्ट्रपति महोदय के नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक’दिये जाने की घोषणा की गई है।
 - इसी प्रकार जगदीश प्रसाद रावत को नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन में सराहनीय व उत्कृष्ट सेवाओं के लिये 15 अगस्त 2022 के अवसर पर ‘राष्ट्रपति महोदय के नागरिक सुरक्षा विशिष्ट सेवा पदक’दिये जाने की घोषणा की गई है।
 
            .jpg)
.gif)
%20(1).gif)





.jpg)
.jpg)










-2026-web-hindi.png)
-2026-mob-hindi.png)







