उत्तर प्रदेश Switch to English
आपकी पूंजी, आपका अधिकार
चर्चा में क्यों?
भारतीय रिज़र्व बैंक ने प्रयागराज में नागरिकों को निष्क्रिय बैंक खातों में जमा धनराशि की वापसी में सहायता प्रदान करने हेतु आपकी पूंजी, आपका अधिकार नामक अभियान शुरू किया है।
मुख्य बिंदु
- अभियान के बारे में:
- आपकी पूंजी, आपका अधिकार भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) द्वारा, प्रमुख नियामकों जैसे RBI, SEBI, IRDAI और PFRDA के समन्वय में शुरू की गई एक राष्ट्रीय पहल है।
- इस पहल का उद्देश्य बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियों को शीघ्र उनके वैध धारकों तक लौटाना, निष्क्रिय धन के विशाल भंडार के प्रति जागरूकता बढ़ाना, UDGAM पोर्टल जैसे साधनों के माध्यम से पहुँच में सुधार करना, पारदर्शी एवं समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करना और अद्यतन KYC, सक्रिय खाते तथा उचित नामांकन जैसी अच्छी वित्तीय आदतों को बढ़ावा देना है।
- बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियाँ:
- यदि किसी बैंक खाते में 2 वर्ष या उससे अधिक समय तक कोई वित्तीय या गैर-वित्तीय लेनदेन (निकासी, जमा, निधि अंतरण, KYC अद्यतन) नहीं होता है, तो वह निष्क्रिय हो जाता है।
- निष्क्रिय खाते की शेष राशि को जमाकर्त्ता शिक्षा एवं जागरूकता (DEA) कोष में स्थानांतरित किया जा सकता है, हालाँकि मूल खाताधारक या उनके उत्तराधिकारी बाद में उस पर दावा कर सकते हैं।
- भारतीय बैंकिंग प्रणाली में दावा न की गई जमा राशि वर्ष 2025 के मध्य तक 67,000 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है।
- UDGAM (अदावित जमा - सूचना तक पहुँच का प्रवेश द्वार) पोर्टल व्यक्तियों को उनके बुनियादी विवरण (नाम, जन्मतिथि, पैन) के माध्यम से कई बैंकों में अदावित जमा खोजने की सुविधा देता है।
- भारतीय रिज़र्व बैंक की “निष्क्रिय खातों और दावा न की गई जमाओं के त्वरित भुगतान की सुविधा” योजना बैंकों को निष्क्रिय निधियों को साफ करने के लिये प्रोत्साहित करती है।
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English
अमोनियम नाइट्रेट
चर्चा में क्यों?
दिल्ली के लाल किले के समीप हुए विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट के उपयोग की संभावना के चलते यह रसायन चर्चा का विषय बन गया।
मुख्य बिंदु
- रसायन के बारे में:
- शुद्ध अमोनियम नाइट्रेट (NH₄NO₃) एक सफेद, क्रिस्टलीय, जल में घुलनशील, नाइट्रोजन-युक्त यौगिक है, जिसे अमोनिया और नाइट्रिक अम्ल की अभिक्रिया से तैयार किया जाता है तथा यह लगभग 170°C पर पिघलता है।
- इस पदार्थ को एक ऑक्सीकरण अभिकर्मक के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। यह व्यावसायिक विस्फोटकों के निर्माण में उपयोग होने वाला एक प्रमुख घटक है।
- इसे 'दोहरे उपयोग' वाले पदार्थ की श्रेणी में रखा गया है, यानी इसका एक ओर वैध औद्योगिक उपयोग है, जबकि दूसरी ओर इसका हथियार के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है।
- उपयोग:
- उच्च पोषक तत्त्व सामग्री के कारण कृषि में इसका उपयोग व्यापक रूप से नाइट्रोजन उर्वरक के रूप में किया जाता है।
- इसका उपयोग खदानों और उत्खनन परियोजनाओं में नियंत्रित विस्फोट के लिये किया जाता है तथा यह खनन-ग्रेड विस्फोटकों में प्रयुक्त विभिन्न इमल्शन एवं जैल का एक प्रमुख घटक भी है।
- अमोनियम नाइट्रेट का शस्त्रीकरण:
- शुद्ध अमोनियम नाइट्रेट अपने आप में विस्फोटक नहीं है और इसे संयुक्त राष्ट्र के खतरनाक पदार्थों के वर्गीकरण के तहत ऑक्सीकारक के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
- यह ईंधन तेल, पोटेशियम क्लोरेट, सल्फर या अन्य त्वरकों के साथ मिलाए जाने पर वाष्पशील रूप में परिवर्तित हो जाता है।
- इस मिश्रण से ANFO (अमोनियम नाइट्रेट–फ्यूल ऑयल) का निर्माण होता है, जो आमतौर पर उपयोग किया जाने वाला एक विस्फोटक है।
- हालाँकि, ANFO में स्वयं विस्फोट नहीं हो सकता, इसे सक्रिय करने के लिये डेटोनेटर जैसे ट्रिगर की आवश्यकता होती है, जो आमतौर पर RDX या TNT जैसे प्राथमिक विस्फोटकों द्वारा संचालित होता है।
.png)

%20(1).gif)

.png)
.png)


.jpg)



.jpg)
.jpg)



.png)




-2026-web-hindi.png)
-2026-mob-hindi.png)






.png)
.png)

