दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 15 Nov 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

झारखंड राज्य की 25वीं वर्षगाँठ

चर्चा में क्यों?

‘वनों की भूमि’ के रूप में प्रसिद्ध झारखंड 15 नवंबर, 2025 को अपनी राज्य स्थापना की रजत जयंती (25 वर्ष) मना रहा है। यह राज्य खनिज संसाधनों, जनजातीय विरासत और जैवविविधता से समृद्ध है।

मुख्य बिंदु 

  • जयंती के बारे में:
  • यह दिवस बिरसा मुंडा की जयंती के साथ मनाया जाता है जिसे राष्ट्रीय स्तर पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में आयोजित किया जाता है।
  • ‘झारखंड @ 25’ राज्य की रजत जयंती समारोह, 2025 का आधिकारिक विषय है।
  • पृष्ठभूमि:
  • एक पृथक झारखंड राज्य की माँग का सूत्रपात 20वीं शताब्दी के प्रारंभिक वर्षों में हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य छोटा नागपुर पठार और संथाल परगना में जनजातीय समुदायों की भूमि, संस्कृति तथा स्वायत्तता की रक्षा करना था।
  • जनजातीय नेताओं और समाज-सुधारकों ने भूमि वंचन, प्रशासनिक उपेक्षा तथा अपनी विशिष्ट पहचान को सुरक्षित रखने हेतु स्व-शासन की आवश्यकता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
  • यह दीर्घकालिक आकांक्षा बिहार पुनर्गठन अधिनियम, 2000 के माध्यम से पूर्ण हुई तथा 15 नवंबर, 2000 को झारखंड भारत का 28वाँ राज्य बना।

बिरसा मुंडा

  • 15 नवंबर, 1875 को जन्मे बिरसा मुंडा छोटा नागपुर पठार के मुंडा जनजाति के सदस्य थे।
  • वह एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, धार्मिक नेता और लोक नायक थे।
  • उन्होंने 19वीं सदी के अंत में ब्रिटिश शासन के दौरान आधुनिक झारखंड और बिहार के जनजातीय क्षेत्र में भारतीय आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दि आंदोलन का नेतृत्व किया।
  • बिरसा 1880 के दशक में इस क्षेत्र में सरदारी लाराई आंदोलन के पर्यवेक्षक थे, जो ब्रिटिश सरकार से याचिका दायर करने जैसे अहिंसक तरीकों से जनजातीय अधिकारों को बहाल करने की मांग कर रहा था। हालाँकि, इन मांगों को कठोर औपनिवेशिक अधिकारियों ने नज़रअंदाज़ कर दिया था।
  • बिरसा मुंडा ने उस विद्रोह का नेतृत्व किया जिसे ब्रिटिश सरकार द्वारा थोपी गई सामंती राज्य व्यवस्था के विरुद्ध उलगुलान (विद्रोह) या मुंडा विद्रोह के रूप में जाना जाता है।
  • जनजातियों के शोषण और भेदभाव के विरुद्ध उनके संघर्ष के परिणामस्वरूप वर्ष 1908 में छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम पारित हुआ, जिसने जनजातीय लोगों से गैर-जनजातियों को भूमि देने पर प्रतिबंध लगा दिया।


राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

अमोनियम नाइट्रेट

चर्चा में क्यों? 

दिल्ली के लाल किले के समीप हुए विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट के उपयोग की संभावना के चलते यह रसायन चर्चा का विषय बन गया।

मुख्य बिंदु

  • रसायन के बारे में:
    • शुद्ध अमोनियम नाइट्रेट (NH₄NO₃) एक सफेद, क्रिस्टलीय, जल में घुलनशील, नाइट्रोजन-युक्त यौगिक है, जिसे अमोनिया और नाइट्रिक अम्ल की अभिक्रिया से तैयार किया जाता है तथा यह लगभग 170°C पर पिघलता है। 
    • इस पदार्थ को एक ऑक्सीकरण अभिकर्मक के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। यह व्यावसायिक विस्फोटकों के निर्माण में उपयोग होने वाला एक प्रमुख घटक है।
    • इसे 'दोहरे उपयोग' वाले पदार्थ की श्रेणी में रखा गया है, यानी इसका एक ओर वैध औद्योगिक उपयोग है, जबकि दूसरी ओर इसका हथियार के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है।
  • उपयोग: 
    • उच्च पोषक तत्त्व सामग्री के कारण कृषि में इसका उपयोग व्यापक रूप से नाइट्रोजन उर्वरक के रूप में किया जाता है।
    • इसका उपयोग खदानों और उत्खनन परियोजनाओं में नियंत्रित विस्फोट के लिये किया जाता है तथा यह खनन-ग्रेड विस्फोटकों में प्रयुक्त विभिन्न इमल्शन एवं जैल का एक प्रमुख घटक भी है। 
  • अमोनियम नाइट्रेट का शस्त्रीकरण
    • शुद्ध अमोनियम नाइट्रेट अपने आप में विस्फोटक नहीं है और इसे संयुक्त राष्ट्र के खतरनाक पदार्थों के वर्गीकरण के तहत ऑक्सीकारक के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
    • यह ईंधन तेल, पोटेशियम क्लोरेट, सल्फर या अन्य त्वरकों के साथ मिलाए जाने पर वाष्पशील रूप में परिवर्तित हो जाता है।
    • इस मिश्रण से ANFO (अमोनियम नाइट्रेट–फ्यूल ऑयल) का निर्माण होता है, जो आमतौर पर उपयोग किया जाने वाला एक विस्फोटक है।
    • हालाँकि, ANFO में स्वयं विस्फोट नहीं हो सकता, इसे सक्रिय करने के लिये डेटोनेटर जैसे ट्रिगर की आवश्यकता होती है, जो आमतौर पर RDX या TNT जैसे प्राथमिक विस्फोटकों द्वारा संचालित होता है।

close
Share Page
images-2
images-2