ध्यान दें:



बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 15 Jul 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

बिहार में बाढ़

चर्चा में क्यों?

बिहार के मुज़फ्फरपुर ज़िले में बागमती नदी के जलस्तर में तेज़ी से वृद्धि के कारण 18 पंचायतों के हज़ारों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

मुख्य बिंदु:

  • बाढ़ के कारण विभिन्न पंचायतों के लाखों लोगों का सहायता के लिये अपने ब्लॉक मुख्यालयों और ज़िला मुख्यालयों से संपर्क टूट गया है।
  • क्षेत्र के कई स्कूल भी बाढ़ के पानी से भर गए हैं, जिससे सैकड़ों बच्चों की शिक्षा बाधित हुई है।
  • बागमती नदी नेपाल और भारत के बीच एक सीमा पार नदी है।
    • इसकी यात्रा नेपाल के काठमांडू से शुरू होती है और भारत के बिहार में बोर्नस्थान के पास कोशी नदी में समाप्त होती है।
  • बागमती नदी की कुल लंबाई 3 किमी. है।
  • हिंदू लोग बागमती नदी को पवित्र मानते हैं और उनके लिये इसका आध्यात्मिक महत्त्व है।
  • नदी के किनारे स्थित पशुपतिनाथ मंदिर शिव को समर्पित एक अन्य प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थल है।
  • विष्णुमती नदी, धोबिखोला नदी और मनोहरा नदी बागमती नदी की सहायक नदियाँ हैं।


close
Share Page
images-2
images-2