इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 11 May 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

जोहार एग्री मार्ट

चर्चा में क्यों? 

10 मई, 2022 को झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राज्य भर में 25 जोहार एग्री मार्ट से लगभग 35 हज़ार से अधिक किसानों को तकनीकी सुविधाएँ मिल रही हैं।  

प्रमुख बिंदु 

  • झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी अंतर्गत जोहार परियोजना के जरिये झारखंड में किसानों को उन्नत खेती से जुड़ी सुविधाओं, जैसे- उचित दामों पर उच्च गुणवत्ता वाले खाद, बीज, कीटनाशक आदि की उपलब्धता एवं मिट्टी की जाँच, मौसम की जानकारी, कृषि यंत्र आदि को एक छत के नीचे उपलब्ध कराने की पहल जोहार एग्री मार्ट के द्वारा की गई है।  
  • जोहार एग्री मार्ट के ज़रिये उत्पादक समूहों से जुड़े किसानों के अलावा आम किसानों को भी उचित मूल्य पर खेती से जुड़ी हर तरह की सामग्री एवं सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। 
  • वर्तमान में राज्य के कुल 11 ज़िलों में 25 जोहार एग्री मार्ट का संचालन किया जा रहा है। जोहार एग्री मार्ट किसानों की तरक्की के लिये वन स्टॉप सेंटर के रूप में वरदान साबित हो रहा है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2