दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 08 Dec 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

‘आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम

चर्चा में क्यों?

7 दिसंबर, 2021 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साहिबगंज ज़िले के बरहेट प्रखंड स्थित भोगनाडीह में ‘आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार’कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रमुख बिंदु

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वीर शहीद सिदो, कान्हू, चांद, भैरव और फूलो-झानो से संबंधित आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया।
  • मुख्यमंत्री ने गुमानी नदी के किनारे बनने वाले फूलो-झानो स्मृति वन का शिलान्यास किया। यहाँ फूलो-झानो की प्रतिमा लगाई जाएगी, वहीं इस स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में भी विकसित किया जाएगा। 
  • मुख्यमंत्री ने भोगनाडीह में खेलों को बढ़ावा देने के लिये क्रीड़ा किसलय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया।
  • उल्लेखनीय है कि घर-घर, जन-जन को सरकार का हिस्सा बनाने के मकसद से ‘आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार’कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 
  • इस कार्यक्रम के तहत सभी पंचायतों में शिविर लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है और उन्हें विकास योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। 
  • मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 1296 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इनमें 1289 योजनाओं का शिलान्यास और 7 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। 
  • इसमें शिलान्यास की जाने वाली कुल योजनाओं में 1262 योजनाएँ जल जीवन मिशन से जुड़ी हैं। इसके अलावा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण करने के साथ नव चयनित कर्मियों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। 

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow