ध्यान दें:



झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 06 May 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

अंडर-17 महिला फीफा वर्ल्ड कप, 2022 के लिये झारखंड की सात बेटियाँ चयनित

चर्चा में क्यों?

5 मई, 2022 को मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि झारखंड की सात महिला खिलाड़ियों का चयन अंडर-17 महिला फीफा वर्ल्ड कप, 2022 के प्रशिक्षण के लिये चयनित 33 भारतीय खिलाड़ियों में हुआ है।

प्रमुख बिंदु

  • चयनित खिलाड़ियों में अंजली मुंडा, सलीना कुमारी, सुधा अंकिता तिर्की, अस्तम उराँव, पूर्णिमा कुमारी, नीतू लिंडा और अनीता कुमारी शामिल हैं।
  • वर्तमान में ये सभी खिलाड़ी जमशेदपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
  • कोविड-19 के कारण उत्पन्न कठिनाईयों को देखते हुए इन लड़कियों को सहयोग प्रदान करने के लिये खेल विभाग की ओर से फुटबाल किट एवं यूनिसेफ की ओर टी-शर्ट्स प्रदान किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यूनिसेफ ने चैंपियन ऑफ चेंज फॉर चाइल्ड राइट्स के रूप में चयनित खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। यूनिसेफ इन्हें बाल अधिकारों, किशोर-किशोरियों के मुद्दों, समुचित पोषण की आवश्यकता, माहवारी स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक परामर्श आदि मुद्दों पर सरकार को दिये जाने वाले तकनीकी सहयोग के रूप में प्रशिक्षित भी किया था।

close
Share Page
images-2
images-2