इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 05 Aug 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

अतुल प्रसाद बने बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष

चर्चा में क्यों?

4 अगस्त, 2022 को सामान्य प्रशासन विभाग ने विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए अतुल प्रसाद को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) का अध्यक्ष बनाए जाने के आशय की अधिसूचना जारी की।

प्रमुख बिंदु 

  • सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की अधिसूचना 5 अगस्त से प्रभावी होगी। अतुल प्रसाद की कार्य अवधि पदभार की तारीख से छह वर्ष या फिर 62 वर्ष की उम्र सीमा तक होगी।
  • अतुल प्रसाद को बिहार लोक सेवा आयोग के निवर्तमान अध्यक्ष आर.के. महाजन के स्थान पर आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है। आर.के. महाजन का कार्यकाल 4 अगस्त, 2022 को समाप्त हो गया है।
  • अतुल प्रसाद विकास आयुक्त के पद से इसी साल सेवानिवृत्त हुए हैं। इस प्रकार भारतीय प्रशासनिक सेवा के रिटायर अधिकारियों को बिहार लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने की परंपरा इस बार भी जारी रही।
  • निवर्तमान अध्यक्ष आर.के. महाजन बिहार लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनने से पहले शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव थे। उनके पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद शिशिर सिन्हा को बिहार लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow