दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें - 9654-770-770
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Oct 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

प्रदेश में गांधी जयंती पर 1.5 करोड़ लोगों ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

चर्चा में क्यों?

2 अक्टूबर, 2022 को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स संस्था ने विश्व अहिंसा दिवस और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रदेश भर में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित करने के लिये कला एवं संस्कृति विभाग को प्रोविजनल प्रमाण-पत्र दिया।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ और संयुक्त शासन सचिव पंकज ओझा ने यह प्रमाण-पत्र सौंपा।
  • उल्लेखनीय है कि 2 अक्टूबर को राज्य भर में आयोजित सभा में प्रदेश के गणमान्य लोग, गांधीवादी, विचारक चिंतक, स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी, स्वयं सहायता समूह, राजीविका समूह सेल्फ हेल्प ग्रुप, अभिभावकगण, जनप्रतिनिधिगण, सांसदगण, विधायकगण, मंत्रीगण एवं आमजन द्वारा सहभागिता कर लगभग5 करोड़ लोगों ने यह विश्व रिकॉर्ड बनाया।

राजस्थान Switch to English

‘राजस्थान रत्न’ पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

3 अक्टूबर, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘राजस्थान रत्न’ पुरस्कार के लिये चुने गए व्यत्तियों के नामों की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु

  • इस वर्ष ‘राजस्थान रत्न’ पुरस्कार से न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी, न्यायमूर्ति आरएम लोढ़ा, उद्योगपति अनिल अग्रवाल, उद्योगपति एलएन मित्तल, शीन कौफ निजाम और केसी मालू को सम्मानित किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 7 और 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राजस्थान शिखर सम्मेलन के दौरान गणमान्य व्यत्तियों को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस सम्मेलन में भारत और विदेशों से लगभग 3,000 प्रतिभागी भाग लेंगे।
  • विदित है कि ‘राजस्थान रत्न’, राजस्थान सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। इस अवार्ड की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। साल 2012 से यह अवार्ड हर साल दिया जाता है।
  • ज्ञातव्य है कि भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ है। उसी के तर्ज़ पर राजस्थान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘राजस्थान रत्न’ है। राजस्थान रत्न अवार्ड में 1 लाख रुपए और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।             

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2