इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 03 Dec 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

रॉकेट इंडिया प्रा. लि. के विस्तार परियोजना का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

2 दिसंबर, 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रॉकेट इंडिया प्रा.लि. की नवीनतम विस्तार परियोजना का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने बताया कि रॉकेट इंडिया प्रा.लि. कंपनी के विस्तार से राज्य की अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा।
  • इस परियोजना से आने वाले समय में व्यापारियों, कार्मिकों को काफी फायदा होगा।
  • इस परियोजना के विस्तार से मक्का इकाई क्षमता भी बढ़कर 1200 टन हो जाएगी, जिससे किसानों को भी लाभ होगा।
  • कंपनी को उत्पादों को बनाने के लिये आसानी से मक्का मिलेगा तथा किसानों को उनके मक्का के लिये बाज़ार ढूंढने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे किसानों और कंपनी दोनों लाभान्वित होंगे।

उत्तराखंड Switch to English

सरस मेला

चर्चा में क्यों?

2 दिसंबर, 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के रुद्रपुर स्थित गांधी मैदान में राष्ट्रीय सरस मेला-2021 का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सरस मेले का आयोजन महिलाओं के सशक्तीकरण तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं को बाज़ार देने के उद्देश्य से किया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि ग्राम विकास, विभाग द्वारा आयोजित यह मेला 10 दिसंबर तक चलेगा।
  • इस मेले में राज्य सरकार द्वारा 119 करोड़ रुपए का पैकेज राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत उन महिला समूहों को दिया गया, जो कोई-न-कोई हुनर रखती हैं।
  • गौरतलब है कि राष्ट्रीय सरल मेले में 147 स्वयं सहायता समूहों ने हिस्सा लिया है।
  • मुख्यमंत्री ने स्वरोज़गार एवं राज्य के आर्थिकी संसाधनों में वृद्धि हेतु शीघ्रता से ऋण मुहैया कराने के लिये बैंकों को निर्देश दिये हैं।
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि रोज़गार एवं स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न रोज़गार योजनाएँ चलाई जा रही हैं।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2