दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें - 9654-770-770
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 02 Feb 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

पटना में होगा दक्षिण एशियाई महिला फिल्मोत्सव

चर्चा में क्यों?

1 फरवरी, 2023 को बिहार की कला संस्कृति एवं युवा विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी ने बताया कि बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम और साउथ एशिया ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार पटना में दक्षिण एशियाई महिला फिल्मोत्सव का आयोजन 2 से 9 फरवरी तक किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 

  • सचिव वंदना प्रेयसी ने बताया कि फिल्मोत्सव का उद्घाटन कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय मगध महिला महाविद्यालय की छात्राओं के बीच करेंगे और निफ्ट पटना कैंपस में इसका समापन होगा।
  • कला संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से आयोजित की जा रही इस सात दिवसीय दक्षिण एशिया महिला फिल्मोत्सव में पटना के चार शिक्षण संस्थानों में दक्षिण एशिया की फिल्में दिखाई जाएंगी। यहाँ फिल्मों के अलावा महिला सशक्तीकरण के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
  • वंदना प्रेयसी ने बताया कि इसमें कुल छह फिल्में दिखाई जाएंगी। नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और भारत के फिल्मकारों की ये फिल्में स्त्री विमर्श के अनछुए पहलुओं पर फोकस करती हैं और दक्षिण एशिया में महिलाओं के प्रति विमर्श को प्रेरित करती हैं।
  • फिल्मोत्सव के तहत दो फरवरी को मगध महिला महाविद्यालय, तीन एवं चार फरवरी को चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, छह एवं सात फरवरी को चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना और आठ एवं नौ फरवरी को निफ्ट पटना में फिल्मों का प्रदर्शन होगा।
  • फिल्मोत्सव में ये फिल्में होंगी प्रदर्शित-
    • भारत की फिल्म ‘सीता के बदलते रूप’ और ‘द सिटी दैट स्पोक टू मी’
    • श्रीलंका की ‘फेस कवर’
    • नेपाल की ‘बीफोर यू वेयर माय मदर’ और ‘फ्लेम्स ऑफ ए कंटीनॉयस फील्ड ऑफ टाइम'
    • बांग्लादेश की ‘डिकोडिंग जेंडर’

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2