ध्यान दें:



राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 01 Jan 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

‘कोविड हैल्थ कंसलटेंट एवं कोविड स्वास्थ्य सहायकों की नियोजन अवधि तीन माह बढ़ाई गई’

चर्चा में क्यों?

31 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोविड की वर्तमान स्थिति एवं तीसरी लहर की आशंका के दृष्टिगत कोविड हैल्थ कंसलटेंट एवं कोविड स्वास्थ्य सहायकों की नियोजन अवधि तीन माह जनवरी, 2022 से मार्च, 2022 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री के इस निर्णय से कोविड-19 की तीसरी लहर की रोकथाम, संक्रमण के प्रसार को सीमित करने तथा प्रदेश में डोर-टू-डोर सर्वे एवं दवाई वितरण के कार्य को सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा। 
  • मुख्यमंत्री ने कोविड हैल्थ कंसलटेंट एवं कोविड स्वास्थ्य सहायकों के मानदेय का भुगतान केंद्र के 15वें वित्त आयोग की भाँति राज्य वित्त आयोग के तहत पंचायती राज संस्थाओं या स्थानीय निकाय संस्थाओं को मिलने वाले अनुदान से करने की मंजूरी भी प्रदान की है।

close
Share Page
images-2
images-2