- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
कुल प्रश्नों की संख्या : 396
-
प्रश्न. कमाल पाशा द्वारा निर्देशित तुर्की पुनर्जागरण ने वहाँ कई स्तरों पर क्रांति ला दी। विस्तार से चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
10 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. मंदिर वास्तुकला की नागर शैली अधिकतर उत्तरी भारत में प्रचलित थी। इस संदर्भ में नागर शैली की स्थापत्य कला की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिये। (150 शब्द)
19 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. 1857 के विद्रोह को सिपाही विद्रोह भी कहा जाता है। इस कथन पर विचार करते हुए 1857 के विद्रोह के कारणों के साथ-साथ इसकी विफलता पर भी चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
19 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. हड़प्पा संस्कृति नगर नियोजन की एक महान भावना का प्रतिनिधित्व करती थी। इस कथन के आलोक में सिन्धु घाटी सभ्यता के नगर नियोजन की मुख्य विशेषताओं की विवेचना कीजिये।
12 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. प्राचीन इतिहास हमें पुराने भारतीय समाज का एक मूल्यवान विवरण देता है। इस संदर्भ में प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोतों की विवेचना कीजिये।
12 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
स्वतंत्र भारत में सहकारी आंदोलनों के उद्भव के लिये उत्तरदायी सामाजिक-आर्थिक कारक कौन-से थे? साथ ही इन आंदोलनों की मुख्य विशेषताओं को भी रेखांकित कीजिये। (150 शब्द)
04 Jul, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
यह कहना कहाँ तक न्यायसंगत है कि आधुनिक भारत में सांप्रदायिकता की समस्या औपनिवेशिक विरासत का ही एक उत्पाद है? (150 शब्द)
27 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
स्वतंत्रता के पश्चात् से भारत में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं पर्यावरणीय आंदोलनों में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
27 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
जनजातीय विद्रोह भले ही समय और स्थान में एक-दूसरे से भिन्न थे लेकिन इनमें कुछ सामान्य विशेषताएँ थीं। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
13 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
कोरियाई युद्ध का अंत करने वाले ‘युद्धविराम समझौते, 1953’ को प्रभावी बनाने में भारत द्वारा निभाई गई महत्त्वपूर्ण भूमिका की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
30 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
किन परिस्थितियों ने अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम को जन्म दिया? व्याख्या दीजिये। (250 शब्द)
30 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘‘यद्यपि स्वातंत्र्योत्तर भारत में महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल की है, इसके बावजूद महिलाओं और नारीवादी आंदोलन के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण पितृसत्तात्मक रहा है।’’ महिला शिक्षा और महिला सशक्तीकरण की योजनाओं के अतिरिक्त कौन-से हस्तक्षेप इस परिवेश के परिवर्तन में सहायक हो सकते हैं?
27 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
औद्योगिकीकरण और उपनिवेशवाद ने विश्व भर में ब्रिटिश वर्चस्व की स्थापना में एक दूसरे का सहयोग किया। विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
23 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
जर्मनी का राष्ट्रीय समाजवाद, राष्ट्रीयकरण और धन के पुनर्वितरण तक ही सीमित नहीं था। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
16 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रथम विश्वयुद्ध के खंडहरों पर राष्ट्र संघ की स्थापना का स्वागत किया गया। यद्यपि यह द्वितीय विश्वयुद्ध को टालने में अधिक काम नहीं आया। परीक्षण कीजिये।
13 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रथम विश्व युद्ध ने यूरोपीय समाज और राजनीति पर गहरा प्रभाव डाला। परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
09 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
क्यूबा मिसाइल संकट शीत युद्ध का चरम बिंदु था। इसके परिणामों के साथ-साथ इसके लिये उत्तरदायी कारणों का उल्लेख कीजिये। (250 शब्द)
02 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
दुनिया भर में ब्रिटिश वर्चस्व स्थापित करने में औद्योगीकरण और औपनिवेशीकरण एक दूसरे के पूरक थे। विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
04 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
द्वितीय विश्व युद्ध के प्रसार के लिये किस हद तक 'तुष्टिकरण' की नीति को दोषी ठहराया जा सकता है? (150 शब्द)
28 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय रियासतों की एकीकरण प्रक्रिया में मुख्य प्रशासनिक मुद्दों और सामाजिक-सांस्कृतिक समस्याओं का आकलन कीजिये। (150 शब्द)
14 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. “दोनों विश्व युद्धों के बीच लोकतांत्रिक राज्य प्रणाली के लिये एक गंभीर चुनौती उत्पन्न हुई।” इस कथन का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
07 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
असहयोग आंदोलन और सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी के रचनात्मक कार्यक्रमों को स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)
31 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
यंग बंगाल और ब्रह्म समाज के विशेष संदर्भ में सामाजिक-धार्मिक सुधार आंदोलनों के उत्थान और विकास को रेखांकित कीजिये। (150 शब्द)
31 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. उदारवादियों की भूमिका ने किस हद तक व्यापक स्वतंत्रता आंदोलन के लिए आधार तैयार किया? टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
17 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्र. वेलेज़ली की विस्तार नीति के अंतर्निहित कारक एवं शक्तियाँ कौन-सी थीं? (150 शब्द)
10 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न: उन्नीसवीं और बीसवीं शताब्दी के दौरान दुनिया के लोगों के लिये फ्राँसीसी क्रांति की विरासत का वर्णन कीजिये। (150 शब्द)
27 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
सूफीवाद से आप क्या समझते हैं? वर्तमान समय में सूफीवाद कैसे प्रासंगिक है? स्पष्ट कीजिये।
18 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
'भारत छोड़ो' आंदोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह थी कि इसने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध भारतीय जनता को एकजुट किया। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)।
01 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्राचीन भारत में गुप्त काल कला, वास्तुकला, विज्ञान, धर्म और दर्शन के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों के लिये जाना जाता है। टिप्पणी कीजिये।
20 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
'फ्राँस और संयुक्त राज्य अमेरिका को आधुनिक लोकतंत्र का जन्म स्थान माना जाता है।' फ्राँसीसी और अमेरिकी क्रांति के आलोक में इस कथन की चर्चा कीजिये।
13 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास